बल्ले ने उगली आग और रच दिया इतिहास, PAK के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
ENG vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 45वें मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
- Written By: संजय बिष्ट
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के बाद (फोटो- सोशल मीडिया)
Harry Brook Historical Century against Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलते हुए शतक जड़ा। ब्रूक ने महज 50 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की और 51 गेंदों पर 100 रन बनाकर आउट हुए। इस धमाकेदार पारी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए। इससे पहले किसी भी टीम का कप्तान इस टूर्नामेंट में शतक नहीं लगा सका था। ब्रूक की इस पारी ने मैच का रुख बदल दिया और उन्हें कई बड़े रिकॉर्ड भी दिलाए।
हैरी ब्रूक ने की क्रिस गेल की बराबरी
ब्रूक का यह शतक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने 50 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर क्रिस गेल की बराबरी की। गेल ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है, जिन्होंने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी। ब्रूक की पारी ने उन्हें इस खास सूची में शामिल कर दिया।
Harry Brook races to his hundred while keeping England in contention against Pakistan 🙌 His ton is one of our @marriottbonvoy Milestones of #T20WorldCup 2026 👌 pic.twitter.com/8iro32MLaC — ICC (@ICC) February 24, 2026
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
T20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- 47 – क्रिस गेल बनाम ENG, वानखेड़े, 2016
- 50 – क्रिस गेल बनाम SA, जोबर्ग, 2007
- 50 – हैरी ब्रूक बनाम PAK, पल्लेकेले, 2026*
- 51 – बी मैकुलम बनाम BAN, पल्लेकेले, 2012
कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा स्कोर
हैरी ब्रूक ने सिर्फ तेज शतक ही नहीं लगाया, बल्कि कप्तान के रूप में टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर भी अपने नाम कर लिया। 100 रन की उनकी पारी अब इस सूची में शीर्ष पर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2010 में भारत के खिलाफ 98 रन बनाए थे। इसी वर्ल्ड कप में आयरलैंड के स्टैंड इन कप्तान लोर्कन टकर ने ओमान के खिलाफ नाबाद 94 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी। ब्रूक ने इन सभी को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान
T20 वर्ल्ड में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा स्कोर
- 100 – हैरी ब्रूक बनाम PAK, पल्लेकेले, 2026*
- 98 – क्रिस गेल बनाम IND, ब्रिजटाउन, 2010
- 94* – लोर्कन टकर बनाम OMAN, कोलंबो SSC, 2026
- 92 – रोहित शर्मा बनाम AUS, ब्रिजटाउन, 2024
