-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 202 Rr Vs Lsg Google Ceo Sundar Pichai Was Impressed By Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के कायल हुए गूगल के CEO, पोस्ट कर जमकर की तारीफ
- Written By: मृणाल पाठक
Sundar Pichai Praised Vaibhav Suryavanshi: लखनऊ के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने अपना आईपीएल डेब्यू किया। जहां उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्हें देखने के बाद गूगल के सीईओ ने भी उनकी तारीफ की।

सुंदर पिचाई ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ (सोर्स-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भले ही राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके 14 साल के खिलाड़ी धमाल मचाया है। वैभव सुर्यवंशी ने अपने आईपीएल के डेब्यू मैच में ही कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सभी को अपना फैन बना दिया। जिसके बाद उनकी तारीफ खुद 12000 करोड़ के मालिक ने भी की है।
दरअसल, बीते शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने दो रन से जीत दर्ज की। हालांकि, इस मुकाबले में जिस तरह से राजस्थान ने शुरुआत की थी, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि आरआर को जीत दर्ज करने से कोई नहीं रोक पाएगा। लेकिन, लखनऊ की शानदार गेंदबाजी ने राजस्थान से जीत छीन ली।
हालांकि, इस मैच में जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहे वो 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जो अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे थे। उन्होंने क्रीज पर आते ही पहली गेंद पर छक्का लगाया। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 20 गेंदों पर 34 रनों की तूफानी पारी खेली। पूरा क्रिकेट जगत इस युवा क्रिकेटर की तारीफ कर रहा है, इसी बीच गूगल कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Commonwealth Games 2026 में तिरंगा लहराने के बाद पैरा खिलाड़ियों का नया मिशन, अब एशियन गेम्स पर नजर
Woke up to watch an 8th grader play in the IPL!!!! What a debut! https://t.co/KMR7TfnVmL — Sundar Pichai (@sundarpichai) April 19, 2025
सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू देखने के लिए ही उठे। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, “आठवीं क्लास के लड़के को आईपीएल में खेलते हुए देखकर उठा। क्या शानदार डेब्यू था।”
जानकारी के लिए बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ के खिलाफ मैच में 34 रनों की पारी के दौरान 2 चौके और 3 छक्के लगाए। जब ऋषभ पंत ने एडेन मारक्रम की गेंद पर वैभव को स्टंप किया तो यह युवा भारतीय बल्लेबाज रोने लगा। वैभव सूर्यवंशी की आत्मविश्वास से भरी पारी देखकर राजस्थान रॉयल्स के प्रशंसकों की आंखें भी उम्मीद से चमक उठीं।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुकाबले की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलते हुए 180 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 178 रन ही बना पाई। लखनऊ की जीत में आवेश खान का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने आखिरी 3 ओवर में राजस्थान के 3 सबसे अहम विकेट चटकाए और आखिरी के ओवर में कमाल की गेंदबाजी की।
Ipl 202 rr vs lsg google ceo sundar pichai was impressed by vaibhav suryavanshi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कौन थे DY Patil? खुद इंजीनियर नहीं बने पर, लाखों इंजीनियरों का सपना किया पूरा, खड़ा किया सबसे बड़ा एजुकेशन हब
Aug 04, 2026 | 06:27 PMEkadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
Aug 04, 2026 | 06:20 PMसेंट्रल रेलवे का कड़ा रुख, बेटिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर भारी जुर्माना, जानें ये नए नियम
Aug 04, 2026 | 06:20 PMउफनते नाले को पार करना पड़ा भारी! देखते ही देखते पानी में फंस गई कार, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Aug 04, 2026 | 06:19 PMपाकिस्तान का पाखंड बेनकाब, POK के चुनाव को भारत ने बताया दिखावा; MEA ने कहा- अब तक 90 लोगों की हुई मौत
Aug 04, 2026 | 06:13 PMAkola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद
Aug 04, 2026 | 06:04 PMयादव समाज को भ्रमित किया गया…दतिया उपचुनाव के बाद दामोदर यादव का चौंकाने वाला दावा; दिया बड़ा बयान
Aug 04, 2026 | 05:57 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














