- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- International League T20 Season 5 Announcement Start Date Schedule Details 2026
IPL के बीच इस टी20 लीग के शेड्यूल का हो गया ऐलान, नवंबर में फिर भिड़ेंगे KKR और MI के धुरंधर
- Written By: संजय बिष्ट
ILT20 Dubai Matches 2026: आईपीएल 2026 के बीच एक और टी20 लीग के 5वें सीजन का ऐलान हुआ। 6 टीमों के बीच 34 मैच खेले जाएंगे। इस बार लीग की शुरुआत पहले होगी, जिसका कारण भी बताया गया है।

Photo Source: Social Media
ILT20 League 2026 Schedule: भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर है, वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल लीग टी20 के 5वें सीजन का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत 22 नवंबर से होगी। पिछले सीजन के मुकाबले इसे पहले आयोजित करने का फैसला लिया गया है, जिसका मुख्य कारण ब्रॉडकास्ट व्यूअरशिप को बढ़ाना बताया जा रहा है। इस सीजन में कुल 6 टीमों के बीच 34 मुकाबले खेले जाएंगे और सभी मैच दुबई में आयोजित होंगे। खास बात यह है कि इस लीग में मुंबई इंडियंस और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी से जुड़ी टीमें भी हिस्सा लेती हैं।
डेजर्ट वाइपर्स करेगी खिताब की रक्षा
पिछले सीजन का फाइनल 4 जनवरी को खेला गया था, जिसमें डेजर्ट वाइपर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। टीम की कप्तानी सैम करन ने की थी और उनकी अगुवाई में वाइपर्स ने पहली बार ट्रॉफी जीती थी। फाइनल मुकाबले में उन्होंने एमआई एमिरेट्स को 46 रनों से हराया था। इस बार भी टीम सैम करन की कप्तानी में ही मैदान पर उतर सकती है और अपने खिताब को बचाने की पूरी कोशिश करेगी।
लीग की बढ़ती लोकप्रियता
इंटरनेशनल लीग टी20 के सीईओ डेविड व्हाइट ने लीग की लगातार बढ़ती लोकप्रियता पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले चार सीजन में टूर्नामेंट ने तेजी से विकास किया है। दर्शकों की बढ़ती संख्या, शानदार प्रसारण आंकड़े और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी ने लीग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इसके साथ ही लीग अब अपने विस्तार पर भी ध्यान दे रही है और सऊदी अरब क्रिकेट महासंघ तथा कुवैत क्रिकेट के साथ साझेदारी कर इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की योजना बना रही है।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
ये भी पढ़ें: डगआउट में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, BCCI ने एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल तोड़ने पर RR मैनेजर को थमाया नोटिस!
बड़े खिलाड़ियों की रहेगी मौजूदगी
इस टी20 लीग की खास बात यह है कि इसमें दुनियाभर के बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। पिछले सीजन में आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, मोइन अली और सुनील नरेन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में खेलकर इसकी चमक बढ़ाई थी। इस बार भी कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे और टूर्नामेंट को और रोमांचक बनाएंगे। संभावना है कि इस सीजन में कुछ नए बड़े नाम भी जुड़ सकते हैं, जिससे लीग का स्तर और भी ऊंचा हो जाएगा।
International league t20 season 5 announcement start date schedule details 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM











