-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indias Under 19 Team For The Series Against Australia Announced
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिला मौका
- Written By: दीपिका पाल
अंडर 19 की टीम के खिलाड़ियों का चयन बीसीसीआई की जूनियर सेलेक्शन कमेटी ने भारतीय टीम का चयन किया है जिसमें पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बेटे को इन दोनों ही सीरीज में मौका मिला है। समित द्रविड़ के अब तक के प्रदर्शन की बात की जाए तो, समित ने हाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की टी20 लीग महाराजा टी20 ट्रॉफी में हिस्सा लिया था उस दौरान कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

राहुल द्रविड के बेटे का चयन (सौ.सोशल मीडिया)
खेल जगत की खबरों के बीच 21 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली वनडे और फोर डे सीरीज को लेकर आज भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। यहां पर सीरीज की जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया है। अंडर-19 के खिलाड़ियों में खास चेहरा नजर आने वाला हैं वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़। जो अपने पिता की तरह ही क्रिकेट की दुनिया में शानदार खेल के लिए कदम रख रहे है। जैसा कि, सब जानते हैं ‘द वॉल’कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ का नाम दुनिया के महान क्रिकेटरों में गिना जाता हैं इस बेटे का नाम अब सामने आया है।
इन दोनों सीरीज में रहेंगे समित द्रविड़
अंडर 19 की टीम के खिलाड़ियों का चयन बीसीसीआई की जूनियर सेलेक्शन कमेटी ने भारतीय टीम का चयन किया है जिसमें पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बेटे को इन दोनों ही सीरीज में मौका मिला है। समित द्रविड़ के अब तक के प्रदर्शन की बात की जाए तो, समित ने हाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की टी20 लीग महाराजा टी20 ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। इस लीग में समित मैसूरू वॉरियर्स का हिस्सा थे पहला डेब्यू होने की वजह से वे खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। फ्लॉप होने के बाद समित को टीम से भी बाहर कर दिया गया था। अब तक हिस्से में कोई बड़ा स्कोर भी नहीं है इसलिए टूर्नामेंट में उनके इस बार कुछ अच्छा करने की उम्मीद जताई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें- “सभी के लिए पौष्टिक आहार” के साथ शुरु होगा न्यूट्रिशन वीक, इन 7 पौष्टिक आहार से मिलेगी ताकत
सम्बंधित ख़बरें
क्या हैं खेल का शेड्यूल
यहां पर वनडे और फोर डे सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं इसके अनुसार पहले वनडे सीरीज की शुरूआत होगी इसमें पहला मुकाबला 21 सितंबर, दूसरा 23 और तीसरा मैच 26 को खेला जाएगा, वनडे के सभी मुकाबले पुड्डचेरी में होगें। वहीं पर फोर डे सीरीज का पहला मैच 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक और दूसरा मुकाबला 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक खेला जाएगा। वहीं फोर डे सीरीज चेन्नई में खेली जाएगी।
ये भी पढ़ें-US Open 2024 : भांबरी-ओलिवेटी तीसरे दौर में, बालाजी-आंद्रेओजी की जोड़ी बाहर
वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड
मोहम्मद अमान (कप्तान), रुद्र पटेल (उपकप्तान), साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, किरण चोरमले, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़, युधाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राजावत, मोहम्मद एनान।
फोर डे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड:
सोहम पटवर्धन (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, नित्या पंड्या, कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह पंगालिया, चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद एनान।
Indias under 19 team for the series against australia announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














