-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Womens U19 Team Eyes On Retaining The T20 World Cup
U19 Women’s T20 World Cup: भारतीय महिला टीम की नजरें फिर होगी खिताब पर, क्या वर्ल्ड कप में कायम रख पाएंगी अपना वर्चस्व
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 18 जनवरी से मलेशिया में हो रही है। पिछले सीजन की चैंपियन रही भारतीय महिला टीम इस बार खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी।

अंडर-19 भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 18 जनवरी से मलेशिया में हो रही है। पिछले सीजन की चैंपियन रही भारतीय महिला टीम इस बार खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। साथ-साथ ही इस वर्ल्ड कप को जीतकर नया इतिहास रचने की कोशिश करेगी। भारतीय महिला अंडर-19 टीम इस टूर्नामेंट में 19 जनवरी को अपना पहला मुकाबला खेलेगी।
भारत ने 2023 में साउथ अफ्रीका में हुआ पहला विश्व कप जीता था। भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इस बार भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। भारत के साथ इस ग्रुप वेस्टइंडीज, श्रीलंका और मेजबान मलेशिया के साथ रखा गया है। भारतीय टीम रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच खेलेगी ।
भारतीय टीम कब खेलेगी पहला मुकाबला
भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को मलेशिया के खिलाफ खेला जाएगा। तीसरा और आखिरा मुकाबला 23 जनवरी को खेला जाएगा। तीनों मुकाबले 12 बजे से खेले जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में इस बार 16 टीमें भाग ले रही है। 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। लीग राउंड के बाद टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल 2 फरवरी को खेला जाएगा। भारत ने 2023 में शेफाली वर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में यह टूर्नामेंट जीता था । उस टीम में टिटास साधू, श्वेता सेहरावत, पार्श्वी चोपड़ा और अर्चना देवी जैसे खिलाड़ी थे जो सीनियर स्तर पर खेल रहे हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए निकी प्रसाद की कप्तानी वाली टीम इस मौके को भुनाने की पूरी कोशिश करेगी । प्रमुख खिलाड़ियों में हैदराबाद की तृषा जी शामिल है जिन्होंने शीर्षक्रम में शानदार प्रदर्शन करके पिछले महीने अंडर 19 विश्व कप में भारत की जीत की नींव रखी थी। उनके अलावा टीम में स्पिनर पारूनिका सिसोदिया, सोनम यादव और आयुषी शुक्ला भी हैं ।
महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका छाल्के, जी तृषा, कमलिनी जी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवासरे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, पारूनिका सिसोदिया, केसरी दृति, आयुषी शुक्ला, अनंदिता किशोर, एम डी शबनम, वैष्णवी एस, स्टैंडबाय : नंदना एस, ईरा जाधव और अनादी टी
Indian womens u19 team eyes on retaining the t20 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
Jul 15, 2026 | 08:30 AMHCL Tech का बड़ा AI दांव, ₹3,500 करोड़ से बनेगा AI डेटा सेंटर, कर्मचारियों की संख्या भी घटी
Jul 15, 2026 | 08:24 AMराहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
Jul 15, 2026 | 08:24 AMTrump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Jul 15, 2026 | 08:24 AMमिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMNavabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
Jul 15, 2026 | 08:13 AMठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
Jul 15, 2026 | 08:07 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














