- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Womens Team Won The Match By 6 Wickets Against Ireland Pratika Scored 89 Runs
INDW vs IREW: काम नहीं आई गैबी लुईस की पारी, प्रतिका और तेजल के अर्धशतक से भारतीय महिला टीम विजयी
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। प्रतिका रावल को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

प्रतिका रावल (फोटो-बीसीसीआई, सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। आयरलैंड ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 34.3 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। प्रतिका रावल को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 27 रन पर पहला विकेट गिरा। उसके बाद 56 तक पहुंचते-पहुंचते 4 विकेट गंवा दिए। पांचवें विकेट के लिए गैबी लुईस और ली पॉल के बीच 117 रनों की साझेदारी हुई।
आयरलैंड के लिए गैबी लुईस ने 92 रनों की पारी खेली। वहीं उसके अलावा ली पॉल ने 59, आर्लीन केली ने 28, क्रिस्टिना कुल्टर रीली ने 15 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए प्रिया मिश्रा ने 2, दीप्ति शर्मा ने 1, सयाली सतघरे ने 1 और तितास साधु ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
‘मेरी मेहनत रंग…,’ भारत के खिलाफ डेब्यू करने के लिए उत्साहित है ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मैटलन ब्राउन
वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का ग्लोबल अवतार, पहली बार इस खास व प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट
AUS W vs IND W : ‘हमने वनडे में…’, 0-3 से सीरीज गंवाने के बाद फूटा कप्तान हरमनप्रीत कौर का गुस्सा
IND W vs AUS W: टीम इंडिया के गेंदबाज ने बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, 10 ओवर में लुटा दिए शतक जितने रन
गैबी लुईस ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
गैबी लुईस और ली पॉल के बीच पांचवें विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई। जो अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इस जोड़ी ने सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले ली पॉल और स्टोकेल ने 114 रनों की साझेदारी की थी। गैबी लुईस ने 92 रनों की पारी के साथ अब आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। गैबी ल्यूस का स्कोर 1414 रन हो गया। उन्होंने ग्रेलीय के 1412 रनों के रिकॉर्ड को तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की।
भारतीय टीम ने लक्ष्य का आसानी से किया पीछा
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत अच्छी रही। स्मृति मंधाना ने 41 रन बनाए। उसके बाद हरलीन देओल 20 रन बनाकर वापस लौट गई। वहीं प्रतिका रावल एक छोर संभालकर टिकी रही। जेमिमा रोड्रिग्स भी 9 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद प्रतिका और तेजल हसबनिस का साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट लिए 116 रनों की साझेदारी कर मुकाबले में जीत सुनिश्चित कर दी।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
प्रतिका रावल ने 96 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 1 छक्के के साथ 89 रन बनाए। वहीं तेजल ने 46 गेंदों पर 9 चौकों के सहारे 53 रन बनाए। अंत में ऋचा घोष ने 2 गेंद पर 2 चौके लगाकर मुकाबले को जीत लिया। आयरलैंड के लिए एमी मग्वायर ने 3 और फ्रेया सार्जेंट ने 1 विकेट ली।
Indian womens team won the match by 6 wickets against ireland pratika scored 89 runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इजराइल-ईरान युद्ध की चपेट में क्रिकेट, ICC ने सुरक्षा के चलते कई बड़े मुकाबले टाले; शेड्यूल में होगा बदलाव
Mar 05, 2026 | 06:57 PMनीतीश कुमार की तारीफ में ये क्या कह गए अमित शाह? राज्यसभा नमांकन के बाद बिहार में बदले सियासी समीकरण
Mar 05, 2026 | 06:50 PMइगतपुरी हॉस्टल में दरिंदगी: 10वीं के छात्रों ने मासूमों को नशीली दवा पिलाकर किया यौन शोषण, अधीक्षक भी गिरफ्तार
Mar 05, 2026 | 06:50 PMNothing Phone (4a) सीरीज लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, जानिए पूरी डिटेल
Mar 05, 2026 | 06:49 PMनिक जोनस ने खोला प्रियंका चोपड़ा का बेडरूम सीक्रेट, बोले- ये बुरे सपने जैसा, मुझे ठंड पसंद और उन्हें…
Mar 05, 2026 | 06:46 PMयुद्ध के बीच ईरान ने दी भारत को खुशखबरी, होर्मुज स्ट्रैट को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानिए किसे होगा तगड़ा नुकसान
Mar 05, 2026 | 06:46 PMअमरावती में 24 घंटे में सुलझी सनसनीखेज हत्या, 8 आरोपी चिन्हित, 4 गिरफ्तार
Mar 05, 2026 | 06:40 PMवीडियो गैलरी

नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM














