- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Cricket Team Coaches Success Rate Rahul Dravid Is Highest Rate
विदेशी नहीं भारतीय कोचों ने बदला है टीम इंडिया का भाग्य, जानिए सक्सेस रेट में कौन है सबसे आगे?
एक समय ऐसा था जब इंडियन क्रिकेट टीम विदेशी कोचों के भरोसे रहती थी। लेकिन पिछले करीब 8 सालों से वह भारतीय कोचों पर निर्भर कर रही है। पिछले लगभग 25 सालों में किसकी कोचिंग में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है और कौन अब तक टीम इंडिया का सबसे सक्सेजफुल कोच रहा है आज हम इसके बारे में बात करने वाले हैं।
- Written By: मृणाल पाठक

डिजाइन फोटो
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: एक समय ऐसा था जब इंडियन क्रिकेट टीम विदेशी कोचों के भरोसे रहती थी। लेकिन पिछले करीब 8 सालों से वह भारतीय कोचों पर निर्भर कर रही है। विदेशी कोचों ने भी टीम को आगे ले जाने में मदद की। ग्रेग चैपल की कोचिंग में भारत ने पहला टी20 विश्वकप जीता। इसके बाद गैरी कर्स्टन के अंडर रहते हुए भारतीय टीम ने 28 साल बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत हासिल की।
डंकन फ्लेचर की कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपनी झोली में डाली। लेकिन इन सब के बावजूद अगर सक्सेज रेट देखें तो भारतीय कोचों का विदेशी कोचों से कहीं आगे है। यही वजह है कि आज हम इस आर्टिकल में यह बताने जा रहे हैं कि पिछले लगभग 25 सालों में किसकी कोचिंग में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है और कौन अब तक टीम इंडिया का सबसे सक्सेजफुल कोच रहा है।
जॉन राइट
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉन राइट ने 2000 से 2005 तक भारत के कोच के रूप में काम किया। उनकी कोचिंग में भारत ने 182 मैच खेले हैं। उनके कार्यकाल में भारत ने 89 मुकाबलों में जीत दर्ज किए हैं, जबकि 71 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। उनका सक्सेस रेट 48.9 प्रतिशत है।
सम्बंधित ख़बरें
World Squash Championship: मुस्तफा से हारे चोटरानी, भारत का सफर हुआ समाप्त
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा
‘शहीद हमेशा अमर रहते हैं’, गंभीर और हरभजन ने Jallianwala Bagh के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ग्रेग चैपल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ग्रेग चैपल भी भारत के कोच रह चुके हैं। उन्होंने 2005 से 2007 तक भारत के कोच के रूप में कार्यभार संभाला है। उनके कार्यकाल में भारत ने 81 मुकाबले खेले थे, जिसमें से 40 मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की, जबकि 31 मैच में टीम का हार मिली। उनका सक्सेस रेट 49.1% है।
गैरी कर्स्टन
भारत ने लंबे इंतजार के बाद गैरी कर्स्टन की कोचिंग में कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। कर्स्टन साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं। जिन्होंने 2008 से 2011 तक भारत को कोचिंग दी है। उनके कोच रहते हुए भारत ने 144 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 85 में जीत और 44 में हार मिली है। उनका सक्सेस रेट 59 प्रतिशत था।
डिजाइन फोटो
डी फ्लेचर
जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर डी फ्लेचर ने भी भारत के कोच पद को संभाला है। उन्होंने 2011 से 2015 तक भारत को कोचिंग दी है, जहां भारत ने 171 मैच खेले हैं और 92 में जीत दर्ज की है, जबकि 62 में हार का सामना करना पड़ा है। उनका सक्सेस रेट 53.8% रहा है।
अनिल कुंबले
भारत के दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने भी भारत के कोच के रूप में कार्यभार संभाला है। हालांकि वह केवल 2016 से 2017 तक ही टीम के कोच रहे हैं। लेकिन उनकी कोचिंग में भारत ने धमाल मचाया था। उनके अंडर भारत ने 37 मैच खेले हैं, जिसमें से 23 में जीत और केवल 8 मुकाबलों में हार मिली था। जबकि उनका सक्सेस रेट 62.1 प्रतिशत का रहा था।
रवि शास्त्री
रवि शास्त्री की कोचिंग में भी टीम इंडिया ने काफी शानदार खेल दिखाया है। उनके नेतृत्व में भारत ने 184 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 121 में जीत हासिल की, जबकि 53 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। उनका सक्सेस रेट 65.8 प्रतिशत का रहा।
यह भी पढ़ें- मोईन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट लिया संन्यास, कौन करेगा इस हरफनमौला खिलाड़ी की भरपाई?
राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने एक बार फिर लंबे इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीती। उन्होंने 2021 से भारत के कोच के रूप में कार्यभार संभाला और 2024 तक में उनके अंडर भारत ने 144 मुकाबले खेले। जिसमें से 103 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की और 36 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। उनका सक्सेस रेट 71.5 प्रतिशत रहा था।
अब भारत की कमान गौतम गंभीर के हाथ में
मौजूदा समय में भारत के कोच के रूप में गौतम गंभीर कार्यभार संभाल रहे हैं। हाल ही में बीसीसीआई ने उन्हें इस पद पर विराजमान किया है। उनका कार्यकाल 2027 के अंत तक रहेगा। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि उनकी कोचिंग में टीम इंडिया कितना कमाल कर पाने में सक्षम होती है। वहीं उनका कार्यकाल रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ की तरह बढ़ाया जाएगा या नहीं। साथ ही वह अपना सक्सेस रेट कितना बढ़ा पाते हैं।
Indian cricket team coaches success rate rahul dravid is highest rate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अक्षर पटेल ने जानकर छोड़ डाला कैच? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ फिक्सिंग के लग रहे आरोप- VIDEO
May 12, 2026 | 07:00 PMWheat Procurement MP : किसान हितैषी नीतियों से कृषि उत्पादन में हुई वृद्धि , विदेशी बाजारों बढ़ी MP की साख
May 12, 2026 | 06:58 PMUPSC भर्ती 2026: ग्रुप A और B पदों पर निकली वैकेंसी, मंत्रालयों में मिलेगी नौकरी
May 12, 2026 | 06:49 PMCM मोहन यादव की अपील, ‘हर घर योग’ अभियान से जुड़ने की कही बात; 21 जून तक चलेगी MP में अवेयरनेस ड्राइव
May 12, 2026 | 06:42 PMExplainer: क्या निदा खान को पनाह देने से जाएगी AIMIM पार्षद मतीन पटेल की कुर्सी? जानिए क्या कहता है कानून
May 12, 2026 | 06:39 PMजनगणना 2027 शुरू: घर बैठे करें स्वगणना, 21 मई तक मिलेगा मौका; 22 मई से 21 जून तक होगा मकानों की गणना का कार्य
May 12, 2026 | 06:34 PMExplainer: डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में वो 5 बड़े छेद; जहां से बाहर आ जाता है पेपर
May 12, 2026 | 06:25 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














