गाजियाबाद के रेस्टोरेंट में घिनौनी हरकत...कारीगर जावेद थूक कर सेंक रहा तंदूरी रोटी, देखें VIDEO

Ghaziabad Tandoor Roti Incident: गाजियाबाद मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र के एक रेस्टोंरेट में तंदूरी रोटी बनाने वाले कारीगर की घिनौनी करतूत कैमरे में कैद हो गई।
Ghaziabad viral video
गाजियाबाद के रेस्टोरेंट का VIDEO वायरल
Published on
Updated on

Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रेस्टोरेंट के कारीगर की घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक कारीगर तंदूरी रोटी सेंकने से पहले उस पर थूकते हुए नजर आ रहा है, जो ग्राहकों को परोसी जा रही थी। यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वर्धमानपुरम क्षेत्र के 'A-1 नॉन वेज' रेस्टोरेंट में घटी, जो मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र के पास स्थित है।

चुपके से वीडियो बनाई और वायरल किया

जानकारी के अनुसार, इस रेस्टोरेंट में एक कारीगर जावेद अंसारी ने रोटी तंदूर में डालने से पहले उस पर थूक दिया। यह सब उस समय हुआ जब वहां खाना खा रहे कुछ ग्राहकों ने यह हरकत देखी और चुपके से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

लोगों में नाराजगी और पुलिस का एक्शन

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में गहरी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने कारीगर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी जावेद अंसारी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसके खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब इस मामले में रेस्टोरेंट के लाइसेंस, साफ-सफाई के मानकों और अन्य नियमों की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने की ये अपील

गाजियाबाद पुलिस ने पहले भी खाद्य पदार्थों में गंदगी और अस्वच्छ तरीके से खाना बनाने के कई मामलों की जांच की है। अब, इस ताजा मामले के बाद पुलिस ने खाने-पीने की जगहों पर निगरानी बढ़ाने की बात की है। साथ ही, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर वे किसी संदिग्ध गतिविधि को देखें, तो उसे तुरंत सूचित करें, ताकि ऐसे मामलों पर काबू पाया जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com