-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Zimbabwe 3rd T20 Abhishek Sharma May Be Out India Probable Playing 11
जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक ठोकने वाले अभिषेक शर्मा तीसरे T20 मैच से होंगे बाहर! टीम इंडिया में होंगे 3 बड़े बदलाव
- Written By: मृणाल पाठक
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 10 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने मिल सकते हैं। दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार शतक जड़ने के बाद भी अभिषेक शर्मा को बहार का रास्ता दिखाया जा सकता है।

अभिषेक शर्मा (सौजन्यः एक्स)
हरारे: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं। पहले मैच में जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की थी और दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त दी। जिसके बाद अब तीसरा मैच 10 जुलाई को खेला जाना है। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल तीन बड़े बदलाव कर सकते हैं।
दरअसल, तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया के सलामी जोड़ी में बदलाव देखने मिल सकते हैं। पिछले मैच के हीरो अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे की वापसी के बाद टीम में कई बदलाव हो सकते हैं।
सलामी जोड़ी में होंगे बदलाव
अब पारी का आगाज करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे मुकाबले में यशस्वी जायसवाल की वापसी हो सकती है। जायसवाल टी-20 विश्व कप 2024 विक्टरी परेड के कारण दो मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि अब वो टीम में वापसी कर चुके हैं। ऐसे में शुभमन गिल के साथ जायसवाल टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से महंत नृत्य गोपाल दास ने बनाई दूरी, बोले- मुझे PM मोदी और CM योगी पर पूरा भरोसा
वर्धा में देह व्यापार का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, पीड़िता को कराया गया मुक्त
नागपुर विदर्भ-मराठवाड़ा का सिंचाई बैकलॉग जून 2027 तक होगा पूरी तरह खत्म; विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस का दावा
International Kissing Day 2026: मुगल-ए-आजम से आज तक, बॉलीवुड के 7 सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन
मिडल ऑर्डर में भी फेर बदल
वहीं तीसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ ही क्रीज पर आएंगे। नंबर 4 पर रियान पराग को मौका दिया जा सकता है। लोअर मिडिल ऑर्डर से साई सुदर्शन की जगह शिवम दुबे टीम का हिस्सा हो सकते हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। जबकि ध्रुव जुरेल को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह ने शेयर किया खास वीडियो, किंग कोहली की आवाज सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे
गेंदबाजी विभाग का हाल
तीसरे टी20 के लिए स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा रवि बिश्नोई के अलावा रियान पराग को संभालने के लिए दिया जा सकता है। उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर भी ऑफ स्पिन गेंदबाजी कर से जिम्बाब्वे को परेशान कर सकते हैं। जबकि तेज गेंदबाजी के लिए टीम में मुकेश कुमार और आवेश खान को रखा जा सकता है।
तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार।
India vs zimbabwe 3rd t20 abhishek sharma may be out india probable playing 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से महंत नृत्य गोपाल दास ने बनाई दूरी, बोले- मुझे PM मोदी और CM योगी पर पूरा भरोसा
Jul 06, 2026 | 01:26 PMवर्धा में देह व्यापार का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, पीड़िता को कराया गया मुक्त
Jul 06, 2026 | 01:23 PMनागपुर विदर्भ-मराठवाड़ा का सिंचाई बैकलॉग जून 2027 तक होगा पूरी तरह खत्म; विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस का दावा
Jul 06, 2026 | 01:13 PMInternational Kissing Day 2026: मुगल-ए-आजम से आज तक, बॉलीवुड के 7 सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन
Jul 06, 2026 | 01:03 PMसागर में युवक का शव फंदे पर मिलने से हंगामा, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जाम किया नेशनल हाईवे
Jul 06, 2026 | 01:03 PMWardha News: देवली-नाचणगांव मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत
Jul 06, 2026 | 12:58 PMकांग्रेस नेता को मिला 20 करोड़ रुपये का ऑफर, संजय राउत का दावा; ऑपरेशन टाइगर के अगले टारगेट का नाम भी बताया
Jul 06, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM










