India vs UAE Highlights, T20 Asia Cup 2025 (India National Cricket Team vs UAE National Cricket Team):भारत ने बुधवार को यहां कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कमजोर बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने के बाद एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में घरेलू टीम पर नौ विकेट की आसान जीत से अपना अभियान शुरू किया।
कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव द्वारा बनाई गई रणनीति को गेंदबाजों ने बखूबी अंजाम दिया जिससे भारत ने यूएई को बल्लेबाजी का न्योता देने के बाद 13.1 ओवर में महज 57 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने महज 4.3 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाकर बड़ी जीत दर्ज की।
अभिषेक शर्मा ने 30 रन बनाए। उप कप्तान शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में वापसी करते हुए नाबाद 20 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव सात रन बनाकर नाबाद रहे जिन्होंने क्रीज पर उतरते ही पहली ही गेंद को छक्के के लिए भेजा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद की पारी के दौरान दो चौके और तीन छक्के जड़े। गिल ने नौ गेंद खेलते हुए दो चौके और एक छक्का जड़ा। अब भारत का सामना पाकिस्तान से 14 सितंबर को होगा।
10 Sep 2025 10:35 PM (IST)
मैं अपनी गेंदबाज़ी और फ़िटनेस पर काम कर रहा था। मैं बस लेंथ को सही जगह हिट करने का प्रयास करता हूं। (माइक में ख़रीब के चलते कुलदीप की माइक बदली गई) मैं बल्लेबाज़ को रीड करने का प्रयास करता हूं कि बल्लेबाज़ क्या करने की सोच रहा है। कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में 4 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया।
2⃣.1⃣ Overs
7⃣ Runs
4⃣ WicketsFor his magical 🪄 bowling display, Kuldeep Yadav bags the Player of the Match award! 🙌 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/Bmq1j2LGnG#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #INDvUAE | @imkuldeep18 pic.twitter.com/w5Z0Paobz4
— BCCI (@BCCI) September 10, 2025
10 Sep 2025 10:34 PM (IST)
हमने बल्लेबाज़ी में शुरुआत की लेकिन इसके बाद हमने गुच्छों में विकेट गंवा दिए और यह हमारी हार का कारण रहा। भारत एक मज़बूत टीम है और उन्होंने बेहतरीन गेंदबाज़ी की और अपनी रणनीति को पूरी तरह से अमल में लेकर आए। हम इन ग़लतियों से सीखने का प्रयास करेंगे और वापसी करेंगे।
10 Sep 2025 10:32 PM (IST)
भारत ने न सिर्फ़ बड़े अंतर से मैच जीता है बल्कि अपने इरादे भी स्पष्ट कर दिए हैं कि वह इस टूर्नामेंट में किस तरह का क्रिकेट खेलने जा रहा है। 93 गेंद रहते हुए भारत ने यह मैच अपने नाम कर लिया। पहले गेंदबाज़ी करते हुए महज़ 57 रनों पर UAE को रोका और फिर अभिषेक ने आते ही हल्ला बोल दिया। गिल ने भी पूरी तरह से साथ दिया और भारत को जीत हासिल करने के लिए मात्र 27 गेंदों का सामना करना पड़ा। एक और चीज़ यह स्पष्ट हो गई कि अभिषेक और गिल ही भारत के लिए पारी की शुरुआत करेंगे लेकिन सैमसन विकेटकीपर के लिए भारत की पहली पसंद बने हुए हैं।
A dominating show with the bat! 💪
A 9⃣-wicket win for #TeamIndia after chasing down the target in 4.3 overs. 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/Bmq1j2LGnG#AsiaCup2025 | #INDvUAE pic.twitter.com/ruZJ4mvOIV
— BCCI (@BCCI) September 10, 2025
10 Sep 2025 09:57 PM (IST)
अभिषेक शर्मा ने 30 रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। जुनैद सिद्दकी ने यूएई को पहली सफलता दिलाई। 48 के स्कोर पर पहला झटका लगा है।
10 Sep 2025 09:16 PM (IST)
यूएई की टीम 57 रनों पर सिमट गई है। शराफू ने 22 और मोहम्मद वसीम ने 17 रनों की पारी खेली। उसके अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत के लिए शिवम दुबे ने 3, कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए। वहीं बुमराह ने 1, अक्षर ने 1 और वरुण ने 1 विकेट चटकाए।
Asia Cup T20 2025. WICKET! 13.1: Haider Ali 1(2) ct Sanju Samson b Kuldeep Yadav, United Arab Emirates 57 all out https://t.co/Bmq1j2L8y8 #INDvUAE #AsiaCup2025
— BCCI (@BCCI) September 10, 2025
10 Sep 2025 09:11 PM (IST)
शिवम दुबे को इस मैच में तीसरी सफलता मिली है। 55 के स्कोर पर यूएई का 9वां विकेट गिरा। जुनैद बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। अब भारतीय टीम को केवल एक विकेट की जरूरत है।
10 Sep 2025 09:06 PM (IST)
यूएई को 8वां झटका लगा है। 54 के स्कोर पर यूएई ने 8 विकेट गंवा दिए। दुबे ने ध्रुव को आउट करके दूसरी सफलता हासिल की।
Shivam Dube & Axar Patel have joined the wicket-taking party! 🤝
UAE 8⃣ down.
Follow The Match ▶️ https://t.co/Bmq1j2LGnG#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #INDvUAE | @IamShivamDube | @akshar2026 pic.twitter.com/g8eV2hDSbi
— BCCI (@BCCI) September 10, 2025
10 Sep 2025 09:01 PM (IST)
अक्षर पटेल ने यूएई को 7वां झटका दिया। 52 के स्कोर पर यूएई ने 7 विकेट गंवा दिए। पटेल ने सिमरनजीत सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट किया। यूएई की शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन भारतीय स्पिनरों ने यूएई के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
10 Sep 2025 08:53 PM (IST)
यूएई की टीम को छठां झटका लगा है। 51 के स्कोर पर यूएई ने 6 विकेट गंवा दिए। आसिफ खान 2 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे को यह विकेट मिला।
10 Sep 2025 08:44 PM (IST)
कुलदीप यादव ने अपने दूसरे ओवर में तीन विकेट लिए। कुलदीप ने 9वें ओवर के पहले गेंद पर राहुल चोपड़ा को आउट किया। उसके बाद मुहम्मद वसीम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित कौशिक को आउट करके एक ओवर में तीन विकेट चटकाए। इसके साथ ही कुलदीप ने यूएई की कमर तोड़ दी। यूएई का स्कोर 9 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 50 रन।
Asia Cup T20 2025. WICKET! 8.6: Harshit Kaushik 2(2) b Kuldeep Yadav, United Arab Emirates 50/5 https://t.co/Bmq1j2L8y8 #INDvUAE #AsiaCup2025
— BCCI (@BCCI) September 10, 2025
10 Sep 2025 08:31 PM (IST)
यूएई ने पहले 6 ओवर में 41 रन बनाए है। लेकिन यूएई की टीम ने 2 विकेट गंवा दिए। शराफू 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं जोहैब 2 रन बनाकर चलते बने। राहुल चोपड़ा और मोहम्मद वसीम खेल रहे हैं। भारत के लिए बुमराह को एक और वरुण चक्रवर्ती ने एक विकेट चटकाए।
Asia Cup T20 2025. 5.6: Jasprit Bumrah to Muhammad Waseem 4 runs, United Arab Emirates 41/2 https://t.co/Bmq1j2L8y8 #INDvUAE #AsiaCup2025
— BCCI (@BCCI) September 10, 2025
10 Sep 2025 08:23 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी सौंपी। चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में मुहम्मद जोहैब को चलता किया। मुहम्मद जोहैब 5 गेंदों का सामना करते हुए 2 रन बनाए। 29 के स्कोर पर यूएई को दूसरा झटका लगा।
10 Sep 2025 08:19 PM (IST)
यूएई को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। जसप्रीत बुमराह ने अलीशान शराफू को बोल्ड कर दिया। शराफू 22 रन बनाकर आउट हुए। यूएई को पहला झटका 26 के स्कोर पर लगा।
10 Sep 2025 08:04 PM (IST)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने यूएई के बल्लेबाज मैदान में उतर गए हैं। मुहम्मद वसीम और शराफु की जोड़ी यूएई के लिए मैदान में उतरी है। वहीं भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत हार्दिक पांड्या ने की है।
🚨 Toss Update 🚨
Captain Surya Kumar Yadav has won the toss & #TeamIndia have elected to bowl against the UAE.
Follow The Match ▶️ https://t.co/Bmq1j2LGnG#AsiaCup2025 | #INDvUAE | @surya_14kumar pic.twitter.com/mbbzEmvSn8
— BCCI (@BCCI) September 10, 2025
10 Sep 2025 07:41 PM (IST)
मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह
10 Sep 2025 07:39 PM (IST)
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
10 Sep 2025 07:36 PM (IST)
मुहम्मद वसीम ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे क्योंकि पिच नई है और शुरुआत में गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिल सकती है। पिछली सीरीज हमारे लिए काफी अच्छी रही, हमने कई सकारात्मक चीजें सीखी और उसी से हमें आत्मविश्वास मिला है। हमने एक संतुलित टीम चुनी है, जिसमें स्पिन और पेस दोनों का अच्छा मिश्रण है, साथ ही सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का भी संतुलन मौजूद है।
10 Sep 2025 07:31 PM (IST)
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। विकेट अच्छा और ताजा लग रहा है। आज भी नमी है, बाद में ओस पड़ सकती है। अगर हमें मौका मिले, तो हम कुछ भी करने को तैयार हैं, लेकिन आज हम गेंदबाज़ी करना चाहते हैं।
10 Sep 2025 06:34 PM (IST)
यूएई और भारत के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि यहां पर मैच को मौसम का भरपूर साथ मिलेगा। मौमस रिपोर्ट के मुताबिक यहां का आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना न के बराबर है। लेकिन ज्यादा गर्मी के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी 65% रहेगी।
10 Sep 2025 06:33 PM (IST)
दुबई के इस मैदान पर देखा गया है कि यहां गेंदबाज बल्लेबाजों के उपर हावी रहे हैं। इस मैदान पर पेसर्स ने 64 फीसदी विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, शेष विकेट स्पिनर्स ने अपने नाम किए हैं। बीच के ओवर्स में स्पिनर्स बल्लेबाजों पर हावी होते देखे गए हैं। अगर बात करें औसत स्कोर की तो वो 144 का है। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें यहा 59 फीसदी मुकाबले अपने नाम करती हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।
10 Sep 2025 06:32 PM (IST)
मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, आसिफ खान, अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), हर्षित कौशिक, हैदर अली, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह, एथन डिसूजा, ध्रुव पराशर, मुहम्मद जवादुल्लाह, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), सगीर खान, मतिउल्लाह खान।
10 Sep 2025 06:31 PM (IST)
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।