IND vs SA, Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, फिरकी गेंदबाजों का चला जादू; 15 विकेट गिरे

India vs South Africa, Day 2 Highlights: भारतीय टीम ने दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के दूसरी पारी में 7 विकेट गिरा दिए है। साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट गंवाकर 93 रन बनाए है। अफ्रीका 63 रनों से आगे है।
IND VS SA 1ST TEST

India vs South Africa, 1st Test Day 2 Highlights: भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 93 रन पर सात विकेट झटक कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाये रखी है। दक्षिण अफ्रीका के पास दूसरी पारी में 63 रन की बढ़त है और उसके तीन विकेट शेष है। स्टंप्स के समय पारी के सर्वोच्च स्कोरर कप्तान तेम्बा बावुमा (29) के साथ कोर्बिन बॉश (एक) क्रीज पर मौजूद है। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में चार जबकि कुलदीप यादव ने दो विकेट लिये है। अक्षर पटेल को एक सफलता मिली। इससे पहले भारत की पहली पारी 189 रन पर सिमटी। कप्तान शुभमन गिल को गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर हार्ट होना पड़ा। उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे है। अब तीसरे दिन के खेल पर सभी की नजरें होगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com