पलवल में हुआ इंदौर जैसा भयावह कांड, जहरीले पानी ने निगल लीं 12 जिंदगियां! MP के बाद हरियाणा में हड़कंप

Palwal News: ध्य प्रदेश के इंदौर में जहरीला पानी पीने से हुई मौतों के बाद अब हरियाणा के पलवल में भी गंदे पानी की वजह से कई लोगों की जान चली गई है। जिसके चलते राज्य में हड़कंप मच गया है।
palwal tragedy like indore poisonous water claims 12 lives haryana panic after mp
स्क्रीनिंग के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Haryana News: मध्य प्रदेश के इंदौर में जहरीला पानी पीने से हुई मौतों के बाद अब हरियाणा के पलवल में भी गंदे पानी की वजह से कई लोगों की जान चली गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से चार मौतें हेपेटाइटिस-बी की वजह से हुई हैं।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पलवल जिले के हथीन सबडिवीजन के छांयसा गांव में टेस्ट करने के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट की एक टीम भेजी गई है। गांव में 400 से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है। हालांकि, कुछ गांव वालों का दावा है कि मरने वालों की संख्या ज्यादा है, जिसमें कुछ जवान लोग भी शामिल हैं।

हेपेटाइटिस-बी संक्रमण ने ली जान!

अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में से चार हेपेटाइटिस-बी से इन्फेक्टेड पाए गए। बाकी तीन मामलों में मौत के सही कारण की जांच की जा रही है। फूड पॉइजनिंग और गंदे पीने के पानी की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। हेपेटाइटिस-बी एक गंभीर लिवर इन्फेक्शन है जो हेपेटाइटिस-बी वायरस (HBV) की वजह से होता है।

सैंपल इकट्ठा करके हो रही जांच

राज्य हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ब्लड सैंपल और दूसरे सैंपल इकट्ठा करके उनकी जांच कर रही है। जिन मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी, उन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। छांयसा गांव की कुल आबादी लगभग 5,700 है। यहां एक मेडिकल टीम तैनात की गई है, जो घर-घर जाकर चेकअप और स्क्रीनिंग कर रही है।

मरने वालों की उम्र 9-65 के बीच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जनवरी से 11 फरवरी के बीच सात लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार मौतें लिवर फेलियर की वजह से हुईं। सभी मरने वालों की उम्र 9 से 65 साल के बीच थी। ज्यादातर लोगों को बुखार, पेट दर्द, डायरिया और सिरदर्द की शिकायत थी।

क्या कुछ बोले पलवल के CMO?

पलवल के चीफ मेडिकल ऑफिसर सतिंदर वशिष्ठ ने कहा कि लगभग 1,500 लोगों की पूरी तरह से स्क्रीनिंग की जा रही है और उनके कॉन्टैक्ट्स की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। कम से कम 800 लोगों को OPD में देखा गया है और टेस्टिंग के लिए उनके ब्लड सैंपल लिए गए हैं। 210 लोगों में से दो को हेपेटाइटिस-बी और नौ को हेपेटाइटिस-सी है। इन मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने की वजह से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब हरियाणा में जहरीला पानी पीने के चलते 12 लोगों की जान जान की घटना ने पूरे देश में पीने के पानी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com