T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड को भी इस स्टेडियम में सता रहा हारने का डर, अहमदाबाद में खराब है रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ग्राउंड पर न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।
India vs New Zealand, Final
न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India vs New Zealand, Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें तीसरी बार यह खिताब जीतने पर है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहली बार इस खिताब को हासिल करने उतरेगी। अपना पहला टी20 विश्व कप जीतने का सपना देख रही न्यूजीलैंड का अहमदाबाद में बेहद निराशाजनक रिकॉर्ड रहा है।

न्यूजीलैंड ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 मैच खेले हैं और दोनों मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को अपनी पहली टी20 जीत का इंतजार है। अगर उन्हें फाइनल में इस मैदान पर पहली जीत मिली और न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप का पहला खिताब भी अपने नाम कर लेंगे।

इस वर्ल्ड कप में ऐसा रहा है न्यूजीलैंड का सफर

न्यूजीलैंड का टी20 विश्व कप 2026 में सफर शानदार रहा है। टीम 5 जीत और 2 हार के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने फिन एलन के रिकॉर्ड शतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। अब न्यूजीलैंड टीम की नजरें फाइनल पर टिकी हुई है।

दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले दुबई में खेले गए टी20 वर्ल्ड 2021 में न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंची थी। जहां न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार फाइनल में पहुंची है और पहली खिताब की तलाश में है।

चौथी बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

वहीं, चौथी बार फाइनल खेलने जा रही दो बार की विजेता भारतीय टीम का अहमदाबाद में टी20 में शानदार रिकॉर्ड है। भारतीय टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 10 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 7 मैचों में टीम ने सफलता हासिल की है, और तीन मैचों में हार मिली है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, और न्यूजीलैंड को भी हराया है।

इस वर्ल्ड कप में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले हैं 2 मुकाबले

टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भारतीय टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 मैच खेले है। इसमें एक मैच में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम 2021 के बाद से इस स्टेडियम में तीन मैच हारी है। इस तरह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का टी20 में जो रिकॉर्ड है, वह उत्साहजनक है।

अब तक, इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छह मैच हुए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने तीन मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीमों ने दो जीते हैं। एक मैच टाई रहा है। भारतीय टीम अगर विश्व कप जीतती है तो लगातार 2 टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com