
India vs New Zealand 3rd T20 Live: भारत ने रविवार को तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी मात दी। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस एकतरफा मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 10वें ओवर में ही 155 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 68 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और ईश सोढ़ी को 1-1 विकेट मिला।
154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहली ही गेंद पर झटका लगा, जब सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले मैट हेनरी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने तेज शुरुआत की, लेकिन वह 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाल लिया। अभिषेक ने 20 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत खराब रही। टीम को पहला झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा, जो 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार बने। हार्दिक पांड्या ने रविंन रविंद्र को 5 गेंदों में 4 रन पर पवेलियन भेजा। जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर टिम साइफर्ट को क्लीन बोल्ड किया, जिन्होंने 11 गेंदों में 12 रन बनाए।
मार्क चैपमन ने 23 गेंदों में 32 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें रवि बिश्नोई ने आउट किया। चैपमन और ग्लेन फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई। डेरिल मिचेल 8 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 48 रन बनाए। काइल जैमीसन 3, मैट हेनरी 1, जैकब डफी 4 और ईश सोढ़ी 2 रन ही बना सके। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए, जबकि रवि बिश्नोई और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट चटकाए।
भारत ने न्यूजीलैंड के द्वारा दिए गए स्कोर को सिर्फ 10 ओवर में चेज कर लिया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 25 गेंदों का सामना करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।
अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 14 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ 13 रन के स्कोर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव खेल रहे हैं। अब टीम इंडिया को 83 गेंद में 56 रन की जरूरत है।
ईशान किशन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए हैं। उन्हें स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। किशन ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं। भारत को स्कोर 3.3 ओवर के बाद 55/2 है।
पहले ओवर की पहली ही गेंद पर संजू सैसमन क्लीन बोर्ड हो चुके हैं। उन्हें मैट हेनरी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ईशान किशन आए हैं।
गुवाहाटी में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। यही कारण रहा कि कीवी टीम 153 रन सिमट गई। अब भारत को जीत के लिए 154 रन बनाने होंगे। जसप्रीत बुमराह को 3, हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 और हर्षित राणा को 1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा 48 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। इसके अलावा मार्क चैपमैन ने 32 रन की छोटी पारी खेली।
बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर कैच आउट हो चुके हैं। बुमराह को विकेट मिला है।
टीम इंडिया को 8वीं सफलता मिल चुकी है। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर दो रन लेने के चक्कर में मैट हेनरी रन आउट हो गए हैं। उन्हें ईशान किशन ने रन आउट किया। न्यूजीलैंड का स्कोर 18 ओवर के बाद 135/8 है।
न्यूजीलैंड को 7वां झटका काइल जेमिसन के रूप में लगा। काइल जेमिसन 3 रन बनाकर आउट हो गए। 132 के स्कोर पर 7वां झटका लगा। बुमराह ने जेमिसन को बोल्ड कर दिया।
न्यूजीलैंड को छठा झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा। फिलिप्स 48 रन बनाकर आउट हो गए। 112 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा। रवि बिश्नोई को यह सफलता मिली।
न्यूजीलैंड को पांचवां झटका डेरिल मिचेल के रूप में लगा। 112 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। मिचेल 14 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने यह सफलता हासिल की।
मार्क चैपमैन के रूप में न्यूजीलैंड को चौथा झटका लग चुका है। उन्हें रवि बिश्नोई ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। चैपमैन ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए। दूसरी तरफ ग्लेन फिलिप्स 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 12.2 ओवर के बाद 87/4 है।
सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट के रूप में टीम इंडिया को तीसरी सफलता मिल चुकी है। उन्हें वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोर्ड किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर मार्क चैपमैन आए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 9 ओवर के बाद 62/3 है।
हार्दिक पांड्या ने दूसरे ओवर में रचिन रवींद्र शॉट लगाने के चक्कर में रवि बिश्नोई को कैच थमा बैठे हैं। इसके साथ ही न्यजीलैंड को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। इशके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ग्लेन फिलिप्स आए हैं। वहीं, 2.2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 22/2 है।
टीम इंडिया को पहली सफलता मिल चुकी है। वहीं, हर्षित राणा ने पांचवीं बार डेवोन कॉनवे को अपना शिकार बनाया। पहले ही ओवर में ये टीम इंडिया के बड़ी सफलता है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रचिन रवींद्र आए हैं।
दूसरे टी20 में आराम के बाद गुवाहाटी में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराही की वापसी हुई है। बुमराह ने अर्शदीप सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई। वहीं, स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को वरुण चक्रवर्ती की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।
डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह।
गुवाहाटी में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी। वहीं, कीवी टीम की नजर बड़े स्कोर की तरफ होगी।
अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों की बात करें, तो इसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 27 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 16 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड के खाते में 10 जीत आई हैं। एक मैच टाई भी रहा है। आंकड़े साफ बताते हैं कि इस फॉर्मेट में भारतीय टीम का दबदबा रहा है।
एसीए स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लाल मिट्टी की पिच होती है, जिस पर रन बनाना आसान रहता है। शाम के समय ओस गिरने की संभावना रहती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यहां एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 रविवार, 25 जनवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक मैच के दिन सुबह 6 से 9 बजे के बीच हल्की बारिश की संभावना है, जो करीब 5 से 10 प्रतिशत तक बताई जा रही है। हालांकि शाम के समय बारिश की संभावना न के बराबर है। शाम 6 बजे तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो रात 9 बजे तक गिरकर 17 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में पूरे मैच के होने की उम्मीद है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगभग 15 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने 2024 में यह कारनामा किया था, जिसके बाद वह लंबे समय तक रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि इसके आधे घंटे बाद मुकाबले की शुरुआत होगी। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन को लेकर फैंस की नजरें टिकी रहेंगी।
भारतीय टीम से लंबे समय बाद बाहर रहने के बाद ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। पहले मैच में वह जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। ईशान ने 32 गेंदों में 76 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले दोनों मैच जीते हैं और अब तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फॉक्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।