Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs NAM Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका, कप्तान सूर्यकुमार यादव स्टंप आउट, स्कोर 150 पार

IND vs NAM Live Score Update: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और नामीबिया के अहम मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। नामीबिया ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Feb 12, 2026 | 07:56 PM
LIVE
Follow Us
Close
Follow Us:
  • 12 Feb 2026 07:56 PM (IST)

    12 Feb 2026 07:56 PM (IST)

    IND vs NAM Live Score: कप्तान सूर्यकु्मार यादव आउट

    कप्तान सूर्यकुमार यादव स्टंप आउट हो चुके हैं। उन्हें विकेटकीपर ने स्टंप आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या आए हैं। वहीं, भारत के स्कोर 11 ओवर के बाद 122/3 है।

  • 12 Feb 2026 07:41 PM (IST)

    12 Feb 2026 07:41 PM (IST)

    IND vs NAM Live Score: ईशान किशन कैच आउट

    ईशान किशन विस्फोटक पारी खेलकर कैच आउट हो चुके हैं। उन्होंने 24 गेंदों में 61 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 7.2 ओवर के बाद 104/2 है।

  • 12 Feb 2026 07:36 PM (IST)

    12 Feb 2026 07:36 PM (IST)

    IND vs NAM Live Score: ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

    ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। अपनी पारी में उन्होंने चार छक्के और पांच चौके लगाए। पांचवें ओवर में किशन ने लगातार चार छक्के जड़ दिए और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर एक ही ओवर की पांच गेंदों में 28 रन बटोर लिए।

    5⃣0⃣ up in a rollicking way 🔥

    Ishan Kishan displaying power in the powerplay 💪#TeamIndia 86/1 after 6 overs.

    Updates ▶️ https://t.co/SQLoaZjq98#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNAM | @ishankishan51 pic.twitter.com/kZLJA3WV5M

    — BCCI (@BCCI) February 12, 2026

  • 12 Feb 2026 07:12 PM (IST)

    12 Feb 2026 07:12 PM (IST)

    IND vs NAM Live Score: टीम इंडिया को लगा पहला झटका

    टीम इंडिया को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्होंने 8 गेंदों का सामना करते हुए तेज अंदाज में 22 रन बनाए लेकिन वो इस पारी को बड़ा करने में असफल साबित हुए। 2 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 25/1 है।

  • 12 Feb 2026 06:42 PM (IST)

    12 Feb 2026 06:42 PM (IST)

    IND vs NAM Live Score: नामीबिया की प्लेइंग इलेवन

    लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो।

  • 12 Feb 2026 06:41 PM (IST)

    12 Feb 2026 06:41 PM (IST)

    IND vs NAM Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

    संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

    Here is a look at #TeamIndia's Playing XI for our 2⃣nd match 🙌

    Updates ▶️ https://t.co/SQLoaZjq98#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNAM pic.twitter.com/Ah1xPZAxZ6

    — BCCI (@BCCI) February 12, 2026

  • 12 Feb 2026 06:37 PM (IST)

    12 Feb 2026 06:37 PM (IST)

    IND vs NAM Live Score: नामीबिया ने जीता टॉस

    नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब भारतीय टीम स्कोर बोर्ड पर बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। वहीं, नामीबिया की कोशिश भारतीय बल्लेबाजी को कम से कम स्कोर में रोकने पर होगी।

  • 12 Feb 2026 05:43 PM (IST)

    12 Feb 2026 05:43 PM (IST)

    IND vs NAM Live Score: सूर्यकुमार यादव से बड़ी उम्मीदें

    कप्तान सूर्यकुमार यादव हाल के मैचों में बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं। पिछले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ उन्होंने 84 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में फैंस को आज उनसे फिर बड़ी पारी की उम्मीद है। लंबे समय तक खामोश रहने के बाद अब सूर्या का बल्ला जोरदार अंदाज में चल रहा है।

    Game Face 🔛

    Next up ⏩ #INDvNAM tomorrow 💪#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/8HWsq4IYKJ

    — BCCI (@BCCI) February 11, 2026

  • 12 Feb 2026 05:40 PM (IST)

    12 Feb 2026 05:40 PM (IST)

    IND vs NAM Live Score: नामीबिया के खतरा साबित होंगे वरुण चक्रवर्ती

    2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद वरुण चक्रवर्ती ने 31 मैचों में 58 विकेट लिए हैं, जो इस फॉर्मेट में सबसे अधिक हैं। उनकी तेज और मिस्ट्री स्पिन गेंदबाजी नामीबिया के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है।

  • 12 Feb 2026 05:38 PM (IST)

    12 Feb 2026 05:38 PM (IST)

    IND vs NAM Live Score: दिल्ली में बनेगा बड़ा स्कोर?

    पिछले मैच में मुश्किल पिच का सामना करने के बाद भारतीय बल्लेबाज दिल्ली के छोटे मैदान पर फिर से छक्कों की बारिश करने के लिए तैयार होंगे। ऐसे में खासकर भारत की तरफ से अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बड़ा स्कोर खड़ा करने की उम्मीद है। संजू सैमसन को ओपनिंग का मौका मिल सकता है, क्योंकि अभिषेक शर्मा पेट की बीमारी के कारण शायद नहीं खेल पाएंगे।

    📍 New Delhi

    Fresh threads, same hunger 🧵#TeamIndia putting in the work ahead of their next challenge 💪 #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNAM pic.twitter.com/MFxwqrfRJX

    — BCCI (@BCCI) February 11, 2026

  • 12 Feb 2026 05:24 PM (IST)

    12 Feb 2026 05:24 PM (IST)

    IND vs NAM Live Score: टीम नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

    लौरें स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेंगो।

  • 12 Feb 2026 05:22 PM (IST)

    12 Feb 2026 05:22 PM (IST)

    IND vs NAM Live Score: टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

    संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

     

  • 12 Feb 2026 05:21 PM (IST)

    12 Feb 2026 05:21 PM (IST)

    IND vs NAM Live Score: नामीबिया का स्क्वॉड

    लौरें स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेंगो, मलान क्रूगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रैसेल और जान बाल्ट।

  • 12 Feb 2026 05:20 PM (IST)

    12 Feb 2026 05:20 PM (IST)

    IND vs NAM Live Score: भारत का स्क्वॉड

    ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।

India vs Namibia Cricket Score Live Updates: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और नामीबिया की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में नामीबिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके चलते भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अभिषेक शर्मा इस मैच में उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हुई है, जबकि मोहम्मद सिराज इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। पारी की शुरुआत संजू सैमसन और ईशान किशन कर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारत ने चार मुकाबले अपने नाम किए थे। टूर्नामेंट के पहले मैच में टीम इंडिया ने अमेरिका को हराकर आत्मविश्वास हासिल किया, हालांकि उस मैच में सूर्यकुमार यादव के अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। अब टीम की कोशिश नामीबिया के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन जारी रखने की है।

 

सम्बंधित ख़बरें

संजू सैमसन ने सूर्या को पछाड़ा, लेकिन नंबर-1 बनने से चूके! जानें कौन है वो खिलाड़ी जो अब भी है संजू से आगे?

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, अभिषेक शर्मा हो सकते हैं बाहर

T20 World Cup 2026 Points Table: अंकतालिका में उलटफेर, इटली की जीत ने पॉइंट्स टेबल में पैदा की खलबली

मुसीबत में कैप्टन कूल! हाई कोर्ट से MS धोनी को बड़ा आदेश, जाने क्या है मामला?

India vs namibia t20 world cup 2026 match playing 11 full scorecard live updates in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2026 | 05:18 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • ICC T20 World Cup
  • Indian Cricket Team
  • Live
  • Suryakumar Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.