-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Bangladesh Pitch Weather Report Head To Head Statistics Squads Asia Cup 2025
IND vs BAN: बल्लेबाज या गेंदबाज? दुबई की पिच पर किसका चलेगा जादू, जानें पिच और मौसम की पूरी डिटेल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs BAN Match Pitch Report: एशिया कप 2025 के सुपर-4 में टीम इंडिया अपना अगला मैच दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों ने अपने-अपने पहले सुपर-4 मुकाबले में जीत हासिल की है।

सूर्यकुमार यादव और लिटन दास (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs BAN: एशिया कप 2025 के सुपर-4 के चौथे मुकाबले में भारत और बांग्लादेश की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपने पहले सुपर-4 मैच में जीत दर्ज की है, इसलिए इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचने की दिशा में बड़ी छलांग लगाएगी। भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था, जबकि बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से मात दी थी।
दुबई की पिच और मौसम भी मैच की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, साथ ही टॉस का निर्णय भी मुकाबले पर सीधा असर डाल सकता है। वहीं, मुकाबले में मौसम का भी काफी रोल रहेगा। दुबई के मौसम से वैसे ही कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में मौसम भी मुकाबले की दशा और दिशा दोनों तय कर सकता है। इसी कड़ी में आइए पिच रिपोर्ट और मौसम के बारे में जान लेते हैं।
पिच रिपोर्ट
अगर बात करें दुबई के मैदान की पिच की तो ये काफी ज्यादा सूखी मानी जाती है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर के दौरान मदद मिलने के आसार हैं, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा फिर स्पिनर्स का बोलबाला होगा। ये ही कारण है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां पर 160 से लेकर 180 रन तक का स्कोर खड़ा करना चाहेगी। इस पिच पर ये स्कोर काफी अच्छा रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
IND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
दूसरी पारी के दौरान ओस पड़ने के कारण बल्ले पर गेंद अच्छी आती है। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए टारगेट हासिल करना थोड़ा बहुत आसान हो जाता है। एशिया कप 2025 के दौरान दुबई कि पिच पर कुल 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 2 बार जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली ने 5 बार जीत हासिल की है।
कैसा है मौसम का मिजाज?
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान माना जा रहा है बहुत ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। यदि एक्यूवेदर की रिपोर्ट देखें तो पाएंगे कि यहां पर आज बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। इसी कारण से दुबई का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं, शाम के वक्त ये थोड़ा कम 34 डिग्री तक हो जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ह्यूमिडिटी 50 फीसदी तक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
भारतीय टीम का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया का ऐलान आज, अहम टेस्ट सीरीज में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव
बांग्लादेश टीम का स्क्वॉड
लिटन दास (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हिरदॉय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, मेहदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन और तंजीद हसन तमीम।
India vs bangladesh pitch weather report head to head statistics squads asia cup 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज में ताजिये के रास्ते पर बवाल: पुलिस पर पथराव, महिला दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल
Jun 28, 2026 | 01:10 PM‘2014 का जनादेश मोदी के नाम था’, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए बड़े सवाल
Jun 28, 2026 | 01:10 PMनासिक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले BLA नियुक्ति में सुस्ती, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल
Jun 28, 2026 | 01:08 PMHomemade Face Pack: पार्लर जैसा ग्लो चाहिए? चावल के आटे से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, मिनटों में दिखेगा निखार
Jun 28, 2026 | 01:08 PMराजस्व मंत्री बावनकुले का ऐलान- वीर माताओं और वीरांगनाओं को स्टाम्प ड्यूटी से मुक्ति, राजस्व विभाग का फैसला
Jun 28, 2026 | 01:05 PMSakinaka Murder Case: पत्नी की हत्या के लिए 6.7 लाख की सुपारी देने का आरोप, चार्जशीट में बड़ा खुलासा
Jun 28, 2026 | 12:59 PMअमरनाथ यात्रा 2026: काशी से रवाना हुआ पहला जत्था… श्रद्धालुओं के चेहरे पर दिखी अलग ही खुशी
Jun 28, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














