-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Yograj Singh Said If Abhishek Sharma Lasts 20 Overs He Will Score 200 Runs Single Handedly
पूर्व दिग्गज का बयान वायरल: कहा- 20 ओवर टिके तो अभिषेक शर्मा अकेले ही 200 रन ठोक देंगे
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन की विस्फोटक पारी खेलकर कई लोगों को प्रभावित कर दिया है। गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा इस वक्त टी20I के नंबर-1 बल्लेबाज हैं।

अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
IND vs PAK: क्रिकेट जगत में इस वक्त टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम गूंज रहा है। इसके पीछे का कारण उनका पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में विस्फोटक पारी खेलना है। इस वक्त अभिषेक शर्मा टी20 में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। इसी कड़ी में पूर्व दिग्गज का बयान वायरल हो रहा है। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि अगर अभिषेक 20 ओवर टिक कर खेले तो वो अकेले ही 200 रन बना देंगे।
जी हां, ये वायरल हो रहा बयान युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का है। योगराज सिंह पाकिस्तान पर भारत की जीत से बेहद खुश हैं। उन्होंने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी को सराहा है। उनका मानना है कि जिस दिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरे 20 ओवरों तक टिक जाएं, वह 200 रन का आंकड़ा छू सकते हैं।
योगराज सिंह ने आईएएनएस से कहा, “शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जिस फॉर्म में हैं, उसे देखकर लगता है कि अगर उन्हें 250 रन का लक्ष्य भी दिया गया, तो वह इसे हासिल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें 15 ओवरों तक टिकना होगा। मैं अभिषेक को सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि वह 12-15 ओवरों तक खेलें। मुझे लगता है कि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पर टीम काफी हद तक निर्भर करने लगी है।”
सम्बंधित ख़बरें
वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
मलेशिया के PM के सामने भिड़ेंगे संग्राम सिंह और आबिद अली? भारत-पाक की ऐतिहासिक फाइट पर टिकी नजरें
योगराज सिंह ने शुभमन गिल को सलाह दी है कि उन्हें गलतियों से सबक लेना चाहिए। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “शुभमन गिल एक जैसी गेंद पर ही दो बार बोल्ड हुए हैं। उन्हें इसमें सुधार करना चाहिए। आप कितने भी बड़े खिलाड़ी बन जाएं, गेम से बड़े नहीं बन सकते। खिलाड़ियों को हमेशा एक स्टूडेंट रहना चाहिए।”
दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता का मानना है कि अगर अभिषेक पूरे 20 ओवरों के खेल तक टिके रह जाएं, तो वह दोहरा शतक जड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जिस दिन अभिषेक शर्मा 20 ओवरों तक टिक जाएं, उस दिन वह 200 रन का आंकड़ा छू सकते हैं।”
ये भी पढ़ें: PCB अध्यक्ष और सेना प्रमुख करें पारी का आगाज, इमरान खान ने बताया भारत को हराने का तरीका
योगराज सिंह का मानना है कि कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ी को एक-दो प्लेयर तैयार करने चाहिए। उन्होंने कहा, “कपिल देव मेरे बचपन के दोस्त हैं। वह बहुत बड़े क्रिकेटर हैं। वह दिलेर खिलाड़ी रहे हैं। जितना मैं उन्हें जानता हूं, उतना उनके घर वाले भी उन्हें नहीं जानते। हमने कई साल साथ बिताए हैं। उन्हें जितनी क्रिकेट की समझ है, उतनी समझ बहुत ही कम खिलाड़ियों को होती है। कपिल देव हों, या कोई भी अन्य खिलाड़ी, उन्हें एक-दो प्लेयर तैयार करने चाहिए।”
एजेंसी इनपुट के साथ
Yograj singh said if abhishek sharma lasts 20 overs he will score 200 runs single handedly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘जो गरजते हैं, वो बरसते नहीं’, उद्धव ठाकरे के दौरे पर यवतमाल के पालकमंत्री संजय राठौड़ का पलटवार
Jun 28, 2026 | 09:13 AMगोंदिया में 9,351 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध, कृषि विभाग ने किसानों से की अपील
Jun 28, 2026 | 09:09 AMदाऊद को मारने की कोशिश करने वाला पूर्व गैंगस्टर कुमार पिल्ले 9 साल बाद हांगकांग लौटा, सभी मामलों से हुआ बरी
Jun 28, 2026 | 09:04 AMवेनेजुएला में फिर कांपी धरती! 5.6 की तीव्रता से आया भूकंप, अब तक 1400 से अधिक की मौत
Jun 28, 2026 | 09:03 AMJagannath Rath Yatra: जगन्नाथ मंदिर में क्यों लगाया जाता है, खिचड़ी का भोग? जानिए महाप्रसाद की रसोई के चमत्कार
Jun 28, 2026 | 08:56 AMचंद्रपुर कोल इंडस्ट्री अपडेट: महामाया वॉशरी को मिलेगा क्लोजर नोटिस, मानसून सत्र में पंकजा मुंडे का सख्त रुख
Jun 28, 2026 | 08:55 AMनासिक रिंगरोड के लिए 20 गांवों का 1534 करोड़ रूपय का मुआवजा पैकेज घोषित, जिलाधिकारी की किसानों को अहम सलाह
Jun 28, 2026 | 08:52 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














