भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (फोटो-सोशल मीडिया)
मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी20 और वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी और कैनबरा के सारे टिकट बेच दिए हैं। सीरीज शुरू होने से पहले ही टिकट सोल्ड आउट हो गया है। इस सीरीज में अभी लगभग चार महीने का समय है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उससे पहले ही सिडनी में तीसरे वनडे और कैनबरा में पहले टी20 के सारे टिकट बेच चुका है। इस सीरीज में तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 8 मैचों के 90,000 हजार टिकट बेच चुका है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 19 अक्टूबर से करेगी। वहीं इस दौरे का अंत 8 नवंबर को होगा। जो ब्रिसबेन में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते नजर आएंगे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा कि आस्ट्रेलिया और भारत के बीच सफेद गेंद की श्रृंखला अक्टूबर नवंबर में खेली जाएगी। इसे लेकर यहां क्रिकेटप्रेमियों खासकर भारतवंशियों में काफी उत्साह है। इसमें कहा गया कि एससीजी वनडे और मानुका ओवल (कैनबरा) टी20 के टिकट चार महीने पहले बिक गए। एमसीजी टी20 और गाबा टी20 के मैचों के टिकटों की भी काफी मांग है।
पंत के दो पारियों में दो शतक के बाद भी खुश नहीं हैं अश्विन? हार के बाद क्या कहा
सीए ने कहा कि एशेज की टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री के बाद लिमिटेड ओवर के मैचों की टिकटों की भी भारी मांग है। अभी तक 8 मैचों में 90,000 टिकट बिक चुके हैं। सीए के अनुसार अभी तक बिके टिकटों के 16 प्रतिशत से अधिक भारतीय फैन क्लबों ने खरीदे हैं।
इसमें कहा गया कि भारत आर्मी सबसे सक्रिय फैन क्लब में से है जिसने 2400 टिकट खरीदे हैं। फैंस इंडिया ने भी 1400 से अधिक टिकट खरीदे हैं। ब्रिसबेन में बसे अग्रवाल समुदाय ब्रिसी बनियास के अमित गोयल ने गाबा मैच के 880 टिकट खरीदे हैं। गोल्ड कोस्ट के भारतीय समुदाय ने 500 और मेलबर्न के पक्का लोकल ने 500 टिकट खरीदे हैं।
क्रमांक | तारीख | स्थान | शहर |
---|---|---|---|
1 | 19 अक्टूबर | पर्थ स्टेडियम | पर्थ |
2 | 23 अक्टूबर | एडिलेड ओवल | एडिलेड |
3 | 25 अक्टूबर | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | सिडनी |
क्रमांक | तारीख | स्थान | शहर |
---|---|---|---|
1 | 29 अक्टूबर | मनुका ओवल | कैनबरा |
2 | 31 अक्टूबर | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड | मेलबर्न |
3 | 2 नवंबर | बेलरिव ओवल | होबार्ट |
4 | 6 नवंबर | गोल्ड कोस्ट स्टेडियम | गोल्ड कोस्ट |
5 | 8 नवंबर | गाबा | ब्रिस्बेन |