- Hindi News »
- India »
- Aap Neta Manish Sisodia Attacks Pm Modi Uer Ii Inauguration Teachers Clapping In Rally
सरकारी फरमान से शिक्षकों का अपमान, सिसोदिया बोले- भाजपा को माफी मांगनी चाहिए
- Written By: सौरभ शर्मा
Delhi के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह अच्छी बात है कि PM ने नई सड़क का उद्घाटन किया, लेकिन दिल्ली सरकार ने रिबन काटने के समारोह में सरकारी शिक्षकों को ताली बजाने के लिए बुलाया।

आप नेता व दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (फोटो- सोशल मीडिया)
Manish Sisodia Remark on pm modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को दिल्ली को दो बड़ी सौगातें दीं। एक तो ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बने अर्बन एक्सटेंशन रोड यानी यूईआर-II का उद्घाटन और दूसरा द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन। इसके बाद राजनीति भी खूब तेज हो गई। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बात पर सवाल उठाया है।
उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में सरकारी शिक्षकों को ताली बजाने के लिए बाकायदा सरकारी आदेश करके बुलाया गया था। सिसोदिया ने कहा कि इस तरह से टीचरों को बुलाना ये शिक्षकों के पेशे का अपमान है।
दिल्ली में शिक्षकों को सरकारी आदेश के तहत मोदी जी की रैली में ताली बजाने भेजना, भाजपा द्वारा शिक्षकों का घोर अपमान है। शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं, किसी रैली की भीड़ नहीं। जहाँ कुछ महीने पहले अरविंद केजरीवाल जी की सरकार में इन्हीं शिक्षकों को फ़िनलैंड और कैम्ब्रिज ट्रेनिंग के… pic.twitter.com/skV6nACs8w — Manish Sisodia (@msisodia) August 17, 2025
भाजपा सरकार ने शिक्षकों का अपमान किया
दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री ने एक नई सड़क का उद्घाटन किया, लेकिन दिल्ली की भाजपा सरकार ने फीता काटने के समारोह में सभी सरकारी शिक्षकों को ताली बजाने के लिए बुलाया। हम सभी जानते हैं कि भाजपा का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है और वे सभी को अशिक्षित रखना चाहते हैं। यह शिक्षण पेशे का अपमान है और भाजपा को शिक्षकों से माफी मांगनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
शिवराज सिंह चौहान ने 22 राज्यों के कृषि मंत्रियों की ली बैठक, 1 से 30 जून तक देशभर में चलेगा खेत बचाओ अभियान
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
CM बनने के लिए लगती है बोली! कर्नाटक के सियासी बवाल के बीच BJP ने कांग्रेस को घेरा, बताया ‘टेंडरिंग मॉडल’
आप के कार्यकाल में शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड और कैम्ब्रिज भेजा जाता था, लेकिन अब उन्हें ऐसे उद्घाटन समारोहों में ताली बजाने के लिए बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रिंसिपलों को प्रशिक्षण के लिए बाहर भेजती थी।
यह भी पढ़ें: किसी की बहू-बेटी के CCTV वीडियो शेयर करना सही? राहुल गांधी के आरोपों पर EC चीफ की कड़ी प्रतिक्रिया
दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष अतिशी का हमला
नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी इस मामले पर विकासपुरी विधानसभा का वीडियो शेयर किया और लिखा कि सफाई कर्मचारियों को रैली में ले जाया गया है। किसी भी कर्मचारी को जबरन राजनीति का हिस्सा बनाना कानूनन अपराध है। हर्ष विहार का वीडियो शेयर करते हुए आतिशी ने फिर लिखा कि भाजपा ने न केवल सफाई कर्मचारियों का अपमान किया है, बल्कि दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात भी किया है। जिन सरकारी सफाई कर्मचारियों का काम जनता की सेवा करना है, उन्हें अब भाजपा अपनी रैलियों में ले जा रही है, और वह भी रविवार को, छुट्टी के दिन।
Aap neta manish sisodia attacks pm modi uer ii inauguration teachers clapping in rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 01:02 PMसड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
May 30, 2026 | 01:00 PM3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
May 30, 2026 | 12:53 PMट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात, मुआवजे का एलान
May 30, 2026 | 12:47 PMत्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा
May 30, 2026 | 12:45 PMMyanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
May 30, 2026 | 12:43 PMनागपुर यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम, सेमीकंडक्टर सेक्टर में करियर का मौका, RTMNU ने शुरू किया नया कोर्स
May 30, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














