Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AUS vs IND 1st T20: पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI, यहां है पूरी डिटेल

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से शिकस्त दी। अब इसके बाद 29 नंवबर को 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मैच कैनबरा में खेला जाना है।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Oct 28, 2025 | 10:08 PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IND vs AUS 1st T20 Match: वनडे सीरीज के बाद अब ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम टी20 सीरीज के लिए एक दूसरे के खिलाफ दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से होने वाली है। सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। वनडे सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। अब टी20 सीरीज में सूर्या एंड कंपनी की यंग ब्रिगेड वनडे की हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इसी कड़ी में आइए मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों के बारे में बात कर लेते हैं।

पिच रिपोर्ट

मनुका ओवल की पिच संतुलित मानी जाती है। यहां गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलती है, जबकि बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए कुछ समय क्रीज पर बिताना पड़ता है। एक बार सेट हो जाने पर बल्लेबाज यहां बड़ी पारी खेल सकते हैं। हालांकि, इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं माना जाता।

अब तक इस मैदान पर कुल 5 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें से 4 मैचों के नतीजे निकले हैं, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था। यहां का औसत स्कोर 144 रन के करीब है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दो बार जीत मिली है और दो बार चेज करने वाली टीम सफल रही है।

कैसा है मौसम का मिजाज?

कैनबरा में मैच के दिन सुबह हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन अच्छी बात यह है कि मुकाबले के दौरान भारी बारिश की आशंका नहीं है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे और स्थानीय समयानुसार शाम 7:15 बजे शुरू होगा। मौसम ठंडा रहेगा, तापमान 9 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा की गति करीब 17 किमी प्रति घंटे रहेगी और ह्यूमिडिटी लगभग 51 प्रतिशत तक रह सकती है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 32 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत का दबदबा साफ नजर आता है। टीम इंडिया ने 20 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 11 बार ही जीत पाई है। एक मैच बेनतीजा रहा है। आंकड़े बताते हैं कि टी20 में भारत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर भारी है।

ये भी पढ़ें: कैनबरा में किसका होगा राज? क्या बारिश बिगाड़ेगी IND vs AUS के पहले टी20 का मजा, जानिए मौसम अपडेट

पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

India vs australia canberra pitch weather report and probable playing xi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2025 | 10:08 PM

Topics:  

  • Australia Cricket Team
  • Cricket News
  • Ind vs Aus
  • India vs Australia
  • Indian Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

कैनबरा में किसका होगा राज? क्या बारिश बिगाड़ेगी IND vs AUS के पहले टी20 का मजा, जानिए मौसम अपडेट

2

किशोर कुमार के बंगले में विराट का लग्जरी रेस्टोरेंट, 318 की रोटी, खिचड़ी के रेट जानकर रह जाएंगे दंग!

3

‘भारत ने ICC पर कब्जा कर लिया है…,’ स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड ने BCCI पर लगाए गंभीर आरोप

4

‘मैंने फिजियो से बात की…’, श्रेयस की हालत में सुधार, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.