Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कैनबरा में किसका होगा राज? क्या बारिश बिगाड़ेगी IND vs AUS के पहले टी20 का मजा, जानिए मौसम अपडेट

IND vs AUS 1st T20 Match: 29 अक्टूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मैच कैनबरा में खेला जाएगा। आइए इस मुकाबले में मौसम व पिच रिपोर्ट के बारे में जान लेते हैं।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Oct 28, 2025 | 09:06 PM

फाइल फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

India vs Australia 1st T20I Weather Report: वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार है। सीरीज का आगाज बुधवार (29 अक्टूबर) को कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर होगा। इस बार कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी टी20 टीम में शामिल हो चुके हैं। भारत की कोशिश सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने की होगी।

कैनबरा का मौसम अपडेट

कैनबरा में मैच के दिन सुबह हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन अच्छी बात यह है कि मुकाबले के दौरान भारी बारिश की आशंका नहीं है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे और स्थानीय समयानुसार शाम 7:15 बजे शुरू होगा। मौसम ठंडा रहेगा, तापमान 9 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा की गति करीब 17 किमी प्रति घंटे रहेगी और ह्यूमिडिटी लगभग 51 प्रतिशत तक रह सकती है।

पिच रिपोर्ट

मनुका ओवल की पिच संतुलित मानी जाती है। यहां गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलती है, जबकि बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए कुछ समय क्रीज पर बिताना पड़ता है। एक बार सेट हो जाने पर बल्लेबाज यहां बड़ी पारी खेल सकते हैं। हालांकि, इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं माना जाता।

अब तक इस मैदान पर कुल 5 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें से 4 मैचों के नतीजे निकले हैं, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था। यहां का औसत स्कोर 144 रन के करीब है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दो बार जीत मिली है और दो बार चेज करने वाली टीम सफल रही है।

भारत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन

भारत ने मनुका ओवल में अब तक केवल एक टी20 मुकाबला खेला है। साल 2020 में हुए उस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए थे और 11 रन से जीत दर्ज की थी। उस मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और ऑस्ट्रेलिया को 150 रनों पर रोक दिया था।

ये भी पढ़ें: ‘भारत ने ICC पर कब्जा कर लिया है…,’ स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड ने BCCI पर लगाए गंभीर आरोप

अगर समग्र रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया की सरज़मीं पर अब तक 12 टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमें से भारत ने 7 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत पाया है। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

Canberra weather update india vs australia 1st t20 match ind vs aus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2025 | 09:06 PM

Topics:  

  • Australia Cricket Team
  • Ind vs Aus
  • India vs Australia
  • Indian Cricket Team
  • Suryakumar Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

किशोर कुमार के बंगले में विराट का लग्जरी रेस्टोरेंट, 318 की रोटी, खिचड़ी के रेट जानकर रह जाएंगे दंग!

2

‘मैंने फिजियो से बात की…’, श्रेयस की हालत में सुधार, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट

3

फॉर्म की फिक्र बिल्कुल भी नहीं, ऑस्ट्रेलिया में सूर्या टेंशन फ्री, आलोचकों को दिया करारा जवाब

4

ICU से बाहर आए श्रेयस अय्यर, ऑस्ट्रेलिया में मैच के दौरान लगी थी गंभीर चोट; रिकवरी में और कितना समय?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.