- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Australia 2nd Odi Adelaide Kuldeep Yadav Rohit Sharma Virat Kohli
India vs Australia: एडिलेट वनडे में बदलेगी भारत की प्लेइंग XI, इस स्टार खिलाड़ी की होगी एंट्री!
IND vs AUS Adelaide ODI Match: एडिलेड वनडे में टीम इंडिया को विराट कोहली और रोहित शर्मा से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। कप्तान शुभमन गिल भी बल्ले से लय में लौटना चाहेंगे।
- Written By: संजय बिष्ट

कोच गौतम गंभीर के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs AUS 2nd ODI Match: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हार झेलने के बाद भारतीय टीम अब एडिलेड में सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 23 अक्टूबर (गुरुवार) को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
रोहित-कोहली पर होंगी निगाहें
एडिलेड वनडे में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। दोनों खिलाड़ियों का यह कमबैक मैच है, लेकिन पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में उनका प्रदर्शन फीका रहा था। कोहली शून्य पर आउट हुए, जबकि रोहित महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत के बाद पहली बार यह जोड़ी (ROKO) भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरी है।
2️⃣nd ODI tomorrow ⏳ 🏟 Adelaide Oval
⏰ 9:00 AM IST
💻 https://t.co/hIL8Vefajg
📱 Official BCCI App#TeamIndia | #AUSvIND pic.twitter.com/foJyLWwm8y — BCCI (@BCCI) October 22, 2025
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में संभावित बदलाव
भारतीय कप्तान शुभमन गिल एडिलेड वनडे के लिए प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव कर सकते हैं। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका मिलने की पूरी संभावना है, जो पहले वनडे से बाहर रहे थे। अगर कुलदीप टीम में शामिल होते हैं, तो वॉशिंगटन सुंदर या नीतीश कुमार रेड्डी को बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि, सुंदर के टीम से बाहर होने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गुस्सा छोड़ दो भाई…पाकिस्तान को हराने के बाद सूर्या ने कुलदीप को गले लगाया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
IND vs PAK: मिशन कोलंबो फतह कर टीम इंडिया की घर वापसी, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा अलगा मैच
पाकिस्तान को हराकर आपस में भिड़े हार्दिक-कुलदीप, रिंकू सिंह ने किया बीच बचाव, देखें VIDEO
ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने
ऑस्ट्रेलिया कर सकती है दो बदलाव
मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव करने जा रही है। स्पिनर एडम जाम्पा और विकेटकीपर एलेक्स कैरी की वापसी तय है। ये दोनों पहले वनडे का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब बाकी दो मुकाबलों के लिए टीम में लौट आए हैं। कैरी की वापसी से जोश फिलिप या मैथ्यू रेनशॉ को बाहर होना पड़ सकता है, जबकि जाम्पा को मैथ्यू कुह्नमैन की जगह शामिल किया जाएगा। कुह्नमैन को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है, ताकि वे आगामी टी20 सीरीज की तैयारी कर सकें। इसके अलावा तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।
भारतीय टीम का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैथ्यू रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर) और जेवियर बार्टलेट।
दूसरे वनडे में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें: सेमीफाइनल में होगी कांटे की जंग, जानिए कब, कहां और कैसे देखे मुकाबला
दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
India vs australia 2nd odi adelaide kuldeep yadav rohit sharma virat kohli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के इशारे पर रोहित शेट्टी को निशाना बनाने की साजिश, मुख्य शूटर गिरफ्तार
Feb 17, 2026 | 07:39 AMAI Summit 2026: हाईटेक होने वाली है इंडियन कार्स, एक्सीडेंट से बचाएगा AI! चोरी करना होगा असंभव
Feb 17, 2026 | 07:39 AMDiabetes: क्या फल खाने से बिगड़ रहा है शुगर लेवल? जानें कितने GI वाले फल हैं खतरनाक
Feb 17, 2026 | 07:35 AMनवभारत संपादकीय: अभी से करें पेयजल संकट का समाधान
Feb 17, 2026 | 07:34 AMउनको इलाज कराना चाहिए, हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को बताया ‘मानसिक रोगी’, असम में घुसपैठ पर क्या बोले?
Feb 17, 2026 | 07:33 AMपाकिस्तान में ‘Honor Killing’ का बढ़ता संकट और न्याय में विफलता: रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Feb 17, 2026 | 07:32 AMMMRDA का 48,072 करोड़ का सरप्लस बजट पेश, 87% राशि विकास परियोजनाओं को
Feb 17, 2026 | 07:31 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














