Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs AUS 2nd ODI: थोड़ी देर में शुरु होगा मुकाबला, इससे पहले जानें मैच की पूरी डिटेल

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेट में खेला जाएगा। पहले वनडे में हार के बाद टीम इंडिया को सीरीज में बने रहने के लिए ये मुकाबला जीतना बेहद जरूरी होगा।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Oct 23, 2025 | 06:35 AM

IND vs AUS: एडिलेट वनडे में हुए 3 अहम बदलाव, भारत फिर से बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी

Follow Us
Close
Follow Us:

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हार झेलने के बाद भारतीय टीम अब एडिलेड में सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 23 अक्टूबर (गुरुवार) को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

रोहित-कोहली से उम्मीद

एडिलेड वनडे में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। दोनों खिलाड़ियों का यह कमबैक मैच है, लेकिन पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में उनका प्रदर्शन फीका रहा था। कोहली शून्य पर आउट हुए, जबकि रोहित महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब दूसरे वनडे में टीम को इन दोनों स्टार खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होंगी। इसी कड़ी में आइए मैच से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जिक्र कर लेते हैं।

पिच रिपोर्ट

एडिलेड ओवल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में मदद मिलती है। पिच पर गेंद को अच्छा उछाल और स्थिर गति मिलती है, जिससे स्ट्रोक खेलने में टाइमिंग बेहतर रहती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिलती है, जबकि जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, स्पिनर प्रभावी हो जाते हैं। स्पिन गेंदबाजों को इस सतह पर अतिरिक्त बाउंस और टर्न मिलता है, जो बल्लेबाजों को चुनौती दे सकता है। कुल मिलाकर एडिलेड ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए रन बनाने की बेहतरीन स्थिति प्रदान करती है।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup जीत के बाद हार्दिक पांड्या की बढ़ी मुश्किलें, खिताब जीतने के बाद कर दी ये बड़ी गलती

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी भी हुए भारतीय तेज गेंदबाज के मुरीद, बुमराह और अर्शदीप सिंह को लेकर कही ये बड़ी बात

धोनी से लेकर रोहित-सूर्या तक, 19 साल में कैसे 10 गुना बढ़ा जीत का इनाम? BCCI कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड

मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO

मौसम का हाल

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2025 को एडिलेड में मौसम साफ और सुखद रहने की संभावना है। पूरे दिन हल्की धूप के साथ तापमान 11 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की संभावना केवल 1 प्रतिशत बताई गई है। स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा, तब तक आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। ऐसे में मौसम खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल रहेगा।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक 153 वनडे मैचों में आमने-सामने रहे हैं। इस दौरान भारत ने 58 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 85 मुकाबले अपने नाम किए। दोनों टीमों के बीच 10 मैच बेनतीजा रहे। आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया का भारत पर काफी दबदबा रहा है।

एडिलेड ओवल का वनडे रिकॉर्ड

एडिलेड ओवल में अब तक 94 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 49 और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 225 जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 197 है। इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 369 है, जो पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था।

भारतीय टीम का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैथ्यू रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर) और जेवियर बार्टलेट।

दूसरे वनडे में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें: एडिलेट वनडे में बदलेगी भारत की प्लेइंग XI, इस स्टार खिलाड़ी की होगी एंट्री!

दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

India vs australia 2nd adelaide odi pitch report weather updates head to head records squads

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2025 | 06:35 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Ind vs Aus
  • India vs Australia
  • Indian Cricket Team
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.