इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी भी हुए भारतीय तेज गेंदबाज के मुरीद, बुमराह और अर्शदीप सिंह को लेकर कही ये बड़ी बात
T20 World Cup 2026 में भारत की जीत में अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी का अहम योगदान रहा। मार्क बुचर ने उनकी नई गेंद से स्विंग कराने की क्षमता और भारतीय टीम की रणनीतिक लचीलापन की प्रशंसा की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Mark Butcher on Arshdeep Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने अपने नाम किया। इस जीत में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क एलन बुचर ने भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जमकर तारीफ की है। बुचर ने अर्शदीप की नई गेंद से स्विंग कराने की क्षमता की प्रशंसा की है।
मार्क बुचर का मानना है कि अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को जसप्रीत बुमराह का रणनीतिक तरीके से इस्तेमाल करने की ज्यादा आजादी दी। कप्तान मैच की स्थिति के हिसाब से बुमराह का इस्तेमाल करते हैं, जिससे विरोधी टीम उनके ओवरों का अंदाजा नहीं लगा पाती।
उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ दबाव वाले मुकाबलों में बेहतरीन नियंत्रण दिखाया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत की गेंदबाजी यूनिट ने मुश्किल समय में जिम्मेदारी निभाई। इससे टीम को खिताब जीतने में बड़ी मदद मिली।
सम्बंधित ख़बरें
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर? रणवीर सिंह की इस सुपरहिट फिल्म में कर चुकी हैं काम
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
बुचर ने की अर्शदीप की तारीफ
बुचर ने एक क्रिकेट शो में कहा, बेशक जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हैं, लेकिन अन्य गेंदबाजों ने भी अहम भूमिका निभाई। भारत की गेंदबाजी की गहराई और मौके बनाने की क्षमता ही टीम की सबसे बड़ी ताकत है। बुचर ने कहा कि अर्शदीप नई गेंद के साथ शानदार रहे और टूर्नामेंट में शायद वही एक ऐसे गेंदबाज थे जो गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा पा रहे थे। हार्दिक पांड्या ने भी गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और टीम को कई अहम मौकों पर सफलता दिलाई।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से, देखें 2008 से 2025 तक के पहले मुकाबले का रोमांचक इतिहास
लचीलापन और रणनीतिक सोच ही भारतीय टीम को अलग बनाती है
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, “आमतौर पर टी20 में किसी तेज गेंदबाज से पावरप्ले में दो और डेथ ओवरों में दो ओवर कराने की उम्मीद होती है, लेकिन भारतीय टीम बुमराह को एक ‘इंश्योरेंस पॉलिसी’ की तरह इस्तेमाल करती है। कई बार शुरुआत में हार्दिक पांड्या और अर्शदीप को ओवर दिए जाते हैं, और जरूरत पड़ने पर बुमराह को लाया जाता है ताकि मैच का रुख बदला जा सके। यही लचीलापन और रणनीतिक सोच भारत की टी20 टीम को बाकी टीमों से अलग बनाती है।” जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप 2026 में 8 मैचों में 14 विकेट लिए। सेमीफाइनल और फाइनल में उनकी घातक गेंदबाजी टीम की जीत का बड़ा कारण रही।
