T20 World Cup जीत के बाद हार्दिक पांड्या की बढ़ी मुश्किलें, खिताब जीतने के बाद कर दी ये बड़ी गलती
Complaint File Against Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या को लेकर पुणे के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। वर्ल्ड कप जीत के दौरान पांड्या ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हार्दिक और माहिका शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, इसके बाद अब हार्दिक पांड्या एक बड़ी मुसीबत में फंसते हुए दिख रहे हैं। पुणे के एक वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ल्ड कप जीत के दौरान पांड्या ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है।
पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में अधिवक्ता वाजिद खान ने कहा कि वर्ल्ड कप जीत के दौरान पांड्या अपनी प्रेमिका महीका शर्मा के साथ मंच पर लेटे हुए देखे गए। जबकि तिरंगा उनके ऊपर लिपटा हुआ था, जिससे राष्ट्रीय ध्वज का अपनाम हुआ है। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान हार्दिक पांड्या माहिका के जश्न मानते दिखें।
एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को पुष्टि करते हुए बताया कि अधिवक्ता वाजिद खान ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दाखिल किया है। शिकायत के अनुसार, भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। ऐसे ही एक वीडियो में, पांड्या को भारतीय तिरंगे को अपने कंधों पर लपेटे हुए मैदान पर नाचते और दौड़ते हुए जश्न मनाते देखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
तिरंगा के सम्मान से जुड़ा है यह मामला
एएनआई से बातचीत में शिकायतकर्ता वाजिद ने कहा, “आपने टी20 विश्व कप देखा होगा। हार्दिक पांड्या अपनी जीत का जश्न मनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नाच रहे थे, और उनकी पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज लिपटा हुआ था। 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना आवश्यक है। लेकिन हार्दिक पांड्या इस जश्न में इतने मशगूल थे कि वे अपनी प्रेमिका के साथ झूलते हुए और ध्वज ओढ़े हुए नजर आए। मेरी राय में यह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का उल्लंघन है।”
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए ऐसी है सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें टीम में शामिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
खान ने बताया कि शुरू में पुलिस ने उन्हें कहा था कि यह घटना अहमदाबाद में हुई थी। लेकिन उन्होंने तर्क दिया कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए पुणे में भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा, “मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इसे स्वीकार कर लिया और मुझे इसकी एक कॉपी भी दे दी है। अब देखना होगा आगे क्या होता है।”
