-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India U19 Womens Team Won The Match Against Scotland Reaching Semis In U19 Womens T20 World Cup
U19 Women’s T20 World Cup: भारतीय महिला टीम शान से पहुंची सेमीफाइनल में, स्कॉटलैंड को 150 रनों से करारी शिकस्त दी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम शान से सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय महिला अंडर-19 की टीम ने स्कॉटलैंड को 150 रनों से हराया। जी तृषा ने महिला अंडर-19 में शतक बनाकर इतिहास रच दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम शान से सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय महिला अंडर-19 की टीम ने स्कॉटलैंड को 150 रनों से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम अभी तक खेले गए पांच मुकाबले में पांचों में जीत हासिल की है। भारत की स्टार बैटर जी तृषा ने महिला अंडर-19 में शतक बनाकर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाली वो दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई।
मलेशिया में खेले जा रहे अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में मात्र एक विकेट गंवाए। इस दौरान भारतीय टीम ने 208 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।
पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी
भारत के लिए जी कमालिनी और जी तृषा ने पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की। यह अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी भी है। जी तृषा ने 59 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 110 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के लगाई। वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। इसके अलावा जी तृषा ने इस वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा भी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
India flex their muscles with a statement victory against Scotland ahead of the #U19WorldCup semi-final 💪 ➡️ https://t.co/1s19nAR2sR pic.twitter.com/NCBiz56fF8 — ICC (@ICC) January 28, 2025
तृषा के अलावा जी कमालिनी ने 42 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। कमालिनी का यह टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक है। कमालिनी ने इस दौरान 9 चौके लगाए। वहीं कमालिनी के आउट होने के बाद सनिका चलके ने 20 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके भी लगाए। स्कॉटलैंड के लिए मसेइरा ही सबसे सफल गेंदबाज रही। मसेइरा के अलावा कोई अन्य गेंदबाज विकेट भी नहीं हासिल कर सकी। मसेइरा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट चटकाए। वहीं उसके अलावा बाकी के बॉलर को निराशा हाथ लगी।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
बड़े लक्ष्य का पीछा करने में ढेर हुई स्कॉटलैंड
जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 58 रनों पर ढेर हो गई। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 150 रनों से जीत लिया। स्कॉटलैंड के लिए केली ने 12, ईमा ने 12, पिप्पा ने 11 और नायमा शेख ने 11 रन बनाए। बाकी के सात बैटर दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। इसके कारण ही पूरी टीम 58 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए आयुषी शुक्ला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। वहीं जी तृषा ने 6 रन देकर 3 और वैष्णवी शर्मा ने 3 विकेट लिए।
India u19 womens team won the match against scotland reaching semis in u19 womens t20 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMPoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Jul 15, 2026 | 10:33 AMRaksha Bandhan 2026: भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 15, 2026 | 10:33 AMबीड में पैर की ठोकर से उखड़ी 48 लाख के नए पुल की रेलिंग, वायरल वीडियो ने खोली निर्माण कार्य के ‘विकास’ की पोल
Jul 15, 2026 | 10:30 AMजेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
Jul 15, 2026 | 10:22 AMनवभारत संपादकीय: उमर अब्दुल्ला ने ट्रंप से गुहार की बात क्यों कही ?
Jul 15, 2026 | 10:20 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














