IND U19 vs PAK U19: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, देश की झोली में डाली ऐतिहासिक जीत
IND U19 vs PAK U19: एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 के 5वें मैच में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने दमदार जीत दर्ज की।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
IND U19 beat PAK U19 in Asia Cup: इंडिया अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 का पांचवां मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला गया। बारिश की वजह से मैच को 49-49 ओवर का कर दिया गया। पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 90 रनों से जीत दिलाई।
भारतीय बल्लेबाजी भी लड़खड़ाई
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया अंडर-19 टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 25 गेंदों में 38 रनों की उपयोगी पारी खेली। नंबर तीन पर उतरे आरोन जॉर्ज ने पारी को संभालते हुए 88 गेंदों में 85 रन बनाए। उनकी इस पारी में 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
कनिष्क और कुंडू की अहम भूमिका
मिडिल ऑर्डर में अभिज्ञान कुंडू ने 22 रनों का योगदान दिया। इसके बाद कनिष्क चौहान ने 46 रनों की अहम पारी खेली। कनिष्क ने अपनी पारी में तीन लंबे छक्के लगाए, जिससे भारत का स्कोर मजबूत हुआ। टीम इंडिया 46.1 ओवर में 240 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद सैयाम और अब्दुल सुभान ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि निकाब शफीक को दो सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Boxing: SAI के लेटर से 40 भारतीय मुक्केबाजों के नाम गायब, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से होंगे बाहर
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
बीच IPL हैदराबाद ने वैभव सूर्यवंशी के दोस्त को टीम में किया शामिल, जानें कौन हैं आरएस अंबरीश
नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी का आगाज़: सुनेत्रा पवार बोलीं-अब तकनीक से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकेगा खेल
लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखरी पाकिस्तान टीम
241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान अंडर-19 टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 30 रन के स्कोर पर टीम ने अपने चार अहम विकेट गंवा दिए। कप्तान फरहान यूसुफ 23 रन ही बना सके, जबकि उस्मान खान ने 16 रनों का योगदान दिया। हुजैफा अहसान ने एक छोर संभालते हुए 83 गेंदों में 70 रनों की जुझारू पारी खेली। हालांकि उन्हें दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका। नतीजतन पूरी पाकिस्तानी टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई और 90 रनों से मुकाबला हार गई।
ये भी पढ़ें: बाबर का BBL का डेब्यू फुस्स, करवाई इंटरनेशल बेइज्जती, नहीं पार कर सके 30 यार्ड सर्किल, देखें VIDEO
2020 के बाद भारत की बड़ी कामयाबी
भरतीय गेंदबाजों में दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ ही इंडिया अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 2020 के बाद वनडे मैच में जीत दर्ज की। लंबे इंतजार के बाद मिली इस जीत से भारतीय फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला।
