रूस के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए India U17 Women’s Football Team घोषित, सोची में खेला जाएगा मुकाबला
India U17 Women's Football Team: भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम 11, 14 और 17 अप्रैल को रूस के खिलाफ तीन फ्रेंडली मैच खेलेगी। टीम पामेला कोंटी के नेतृत्व में एशियाई कप 2026 की तैयारी कर रही है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India U17 Women’s Football Team: भारत की अंडर-17 फुटबॉल महिला टीम 11, 14 और 17 अप्रैल को रूसी शहर सोची में रूस के खिलाफ तीन फ्रेंडली मैच खेलेगी। मुख्य कोच पामेला कोंटी ने इन मुकाबलों के लिए 23 खिलाड़ियों की टीम चुनी है। ये तीनों मैच सोची के मात्सेस्ता फुटबॉल सेंटर में खेले जाएंगे।
एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2026 की तैयारी कर रही भारतीय टीम सोमवार देर रात सोची पहुंची। पिछले महीने वे मेजबान टीम के खिलाफ दो फ्रेंडली मैच खेलने के लिए यांगून गई थीं। भारतीय टीम ने दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। वहां से लौटने के बाद कोच पामेला कोंटी की टीम ने बेंगलुरु में अपना ट्रेनिंग कैंप जारी रखा था। टीम ने दो अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबलों में से पहले मैच में म्यांमार पर 2-0 से शानदार जीत हासिल की थी।
एशियाई कप के लिए महत्वपूर्ण यह सीरीज
प्रितिका बर्मन ने दोनों गोल करके अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने हाफ-टाइम से ठीक पहले और फिर दूसरे हाफ की शुरुआत में गोल किया। भारत ने एक संयमित और संतुलित प्रदर्शन किया था, जिसमें अभिस्ता बसनेत और एलिजाबेथ लाकरा की अगुवाई में मजबूत डिफेंस भी देखने को मिला था, जबकि गोलकीपर मुन्नी ने कोई गोल न होने दिया था। सूजौ शहर में होने वाले एशियाई कप में भारत ग्रुप बी में 2 मई को ऑस्ट्रेलिया, 5 मई को जापान और 8 मई को लेबनान का सामना करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
हार का दर्द बयां कर भावुक हुए लियोनेल मेसी, बोले- ये जख्म भरने में वक्त लगेगा; स्पेन को दी बधाई
इंग्लैंड के महान खिलाड़ी और डबल बैलन डी’ऑर विजेता केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन
स्पेन पर हुई 480 करोड़ की बरसात! रनर-अप अर्जेंटीना को मिले इतने अरब; जानें FIFA 2026 की पूरी इनामी राशि
FIFA World Cup फाइनल के बाद मैदान बना अखाड़ा! स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ियों में जमकर मारपीट, देखें VIDEO
रूस के खिलाफ फ्रेंडली मुकाबलों के लिए India U17 Women’s Football Team
गोलकीपर– मुन्नी, शेल्ना मारिया साजित, तंफासाना देवी कोनजेंगबम।
डिफेंडर– एलेना देवी सारंगथेम, अलीशा लिंगदोह, दिव्यानी लिंडा, एलिजाबेथ लाकरा, जोयशिनी चानू हुइड्रोम, रितु बडाइक, तानिया देवी तोनामबम।
मिडफील्डर– अभिस्ता बासनेट, अल्वा देवी सेनजाम, बोनिफिलिया शुल्लई, जुलान नोंगमैथेम, प्रितिका बर्मन, रेडिमा देवी चिंगखामायुम, थंडामोनी बास्की।
फॉरवर्ड– अनुष्का कुमारी, अनविता रघुरामन, जोया, ओलिविया चानू निंगथौजम, पर्ल फर्नांडिस, वैलैना फर्नांडिस।
इन सपोर्टिंग स्टाफ पर होगा खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करवाने का जिम्मा
भारतीय महिला फुटबॉल टीम (India U17 Women’s Football Team) के मुख्य कोच के रूप में पामेला कोंटी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उनकी मदद में सहायक कोच के रूप में विन्सेन्ज़ो कोंटी और निवेथा रामदॉस टीम के खिलाड़ियों को कौशल और खेल योजनाओं में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। टीम के गोलकीपिंग कोच के रूप में मारियो एगुइर गोलकीपिंग तकनीक और बचाव कौशल पर काम कर रहे हैं। वहीं, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच अमित यादव टीम के साथ हैं, जो ट्रेनिंग और फिटनेस रूटीन को मॉनिटर करते हैं।
यह भी पढ़ें: चार मैचों के लिए अर्जेंटीना का दौरा करेगी Indian Women’s Hockey Team, जानें क्यों अहम है यह सीरीज?
भारत-रूस के तीन फ्रेंडली मुकाबलों का कार्यक्रम
- रूस बनाम भारत: 11 अप्रैल: 14:30 (भारतीय समय के अनुसार)
- रूस बनाम भारत: 14 अप्रैल: 14:30 (भारतीय समय के अनुसार)
- रूस बनाम भारत: 17 अप्रैल: 14:30 (भारतीय समय के अनुसार)
