Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA World Cup फाइनल के बाद मैदान बना अखाड़ा! स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ियों में जमकर मारपीट, देखें VIDEO

FIFA Spain vs Argentina Fight Video: फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद स्पेन और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के बीच जमकर विवाद हुआ। लिएंड्रो पेरेडेस और नहुएल मोलिना की हरकतों से मैदान अखाड़ा बन गया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 20, 2026 | 11:10 AM

अर्जेंटीना और स्पेन के खिलाड़ियों में मारपीट (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Follow Us:

Spain-Argentina FIFA World Cup Final: स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ गए। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पेरेडेस हार के बाद खुद पर काबू नहीं रख सके और वह स्पेन के खिलाड़ियों संग मारपीट करते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फुटबॉल प्रेमियों का कहना है रि उन्हें उनकी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा।

फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मैच की आखिरी सीटी बजने के बाद अर्जेंटीना के डिफेंडर नहुएल मोलिना ने स्पेन के एक खिलाड़ी के पेट में मुक्का मारा। वहीं, मिडफील्डर पेरेडेस को स्पेन के एरिक गार्सिया का गला पकड़कर धक्का देते हुए देखा गया, जिसके बाद अर्जेंटीना के हेड कोच स्कालोनी ने बीच-बचाव किया।

अर्जेंटीना और स्पेन के खिलाड़ियों के बीच मारपीट

गार्सिया के साथ हुई झड़प के अलावा, पेरेडेस ने गावी को जमीन पर गिरा दिया, उनके चेहरे पर हाथ रखकर उन्हें धक्का दिया और ऐसा लगा कि उन्होंने 21 वर्षीय बार्सिलोना मिडफील्डर की ओर अपना बूट (जूता) भी मारा। उसी समय, मोलिना ने रोड्री पर मुक्का चलाने की कोशिश की, जिससे स्पेनिश कप्तान रुक गए और गुस्से में अर्जेंटीना के डिफेंडर का सामना किया।

सम्बंधित ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप हारते ही सुलग उठा अर्जेंटीना, ब्यूनस आयर्स में भारी दंगा; भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर

स्पेन पर हुई 480 करोड़ की बरसात! रनर-अप अर्जेंटीना को मिले इतने अरब; जानें FIFA 2026 की पूरी इनामी राशि

ये स्पेन नहीं, अमेरिका की जीत है… ट्रंप के बयान से मची हलचल, अगले वर्ल्ड कप पर कही ये बात

किस्मत में लिखी थी जीत… स्पेन की जीत के बाद बोले फेरान टोरेस, आलोचकों को दिया जवाब, बोले- जब सामने मेसी हो

🚨🥊 Full scenes after final whistle.@MickyJnr__ 🎥 pic.twitter.com/ZXCvAFkHwy — Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) July 20, 2026

पेरेडेस ने मुक्कों से किया हमला

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी एलन शियरर ने ‘बीबीसी’ पर कहा, “पेरेडेस ने किसी के चेहरे पर दो-तीन जोरदार मुक्के मारे। वह उन पर हमला करने के इरादे से गए थे। ऐसी चीजों के लिए कोई जगह नहीं है। हम जानते हैं कि यह उनके लिए कितना मायने रखता है और हारना कितना दुखद होता है, लेकिन हारने का भी एक तरीका होता है। हमने अर्जेंटीना की ओर से ऐसा कई बार देखा है। फाइनल विसल के बाद का उनका रिएक्शन बहुत बुरा है।”

यह भी पढ़ें – किस्मत में लिखी थी जीत… स्पेन की जीत के बाद बोले फेरान टोरेस, आलोचकों को दिया जवाब, बोले- जब सामने मेसी हो

अर्जेंटीना पर एक और शर्मनाक हरकत का आरोप भी लगा, जब वर्ल्ड चैंपियन स्पेनिश खिलाड़ी अपने वर्ल्ड कप मेडल ले रहे थे, तो अर्जेंटीना के खिलाड़ी उनकी तरफ पीठ करके खड़े हो गए। ‘टॉकस्पोर्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, जब स्पेनिश खिलाड़ी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी ट्रॉफी ले रहे थे, तब इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टुअर्ट पियर्स अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को देख रहे थे। पियर्स ने कहा, “जब स्पेन अपनी ट्रॉफी उठाने वाला था, तो अर्जेंटीना के सभी खिलाड़ी ट्रॉफी उठाने के समारोह की तरफ पीठ करके खड़े हो गए थे।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Spain vs argentina player fight after fifa world cup 2026 final

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 10:34 AM

Topics:  

  • Argentina Team
  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.