Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंग्लैंड के महान खिलाड़ी और डबल बैलन डी’ऑर विजेता केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन

Kevin Keegan News: इंग्लैंड के महान फुटबॉलर और दो बार रहे बैलन डी'ऑर विजेता केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। जानिए उनका शानदार फुटबॉल करियर।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 21, 2026 | 08:19 AM

केविन कीगन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kevin Keegan Dies At 75 Due To Stage 4 Cancer: इंग्लैंड फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व मैनेजर केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वो काफी लंबे समय से कैंसर स्टेज-4 से जूझ रहे थे। जनवरी 2026 में उनके परिवार ने बताया था कि उन्हें एडवांस स्टेज का कैंसर है और उनका इलाज शुरू किया जाएगा। रविवार को परिवार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि कीगन ने अपनी पत्नी और बेटियों की मौजूदगी में अंतिम सांस ली।

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘बेहद दुख के साथ हम ये जानकारी दे रहे हैं कि केविन कीगन अब हमारे बीच नहीं रहे। वो कैंसर से लड़ रहे थे। इस मुश्किल समय में परिवार एकांतता की अपील करता है।’

दो बार लगातार जीता था बैलन डी’ऑर

केविन कीगन अपने दौर के दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉलरों में गिने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में लगभग 750 क्लब मैच खेले और लिवरपूल के साथ तीन फर्स्ट डिवीजन खिताब जीते। बाद में जर्मन क्लब हैम्बर्ग के लिए खेलते हुए उन्होंने 1978 और 1979 में लगातार दो बार बैलन डी’ऑर जीतकर इतिहास रच दिया।

सम्बंधित ख़बरें

263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…

हार का दर्द बयां कर भावुक हुए लियोनेल मेसी, बोले- ये जख्म भरने में वक्त लगेगा; स्पेन को दी बधाई

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण

इंग्लैंड के लिए भी निभाई अहम भूमिका

कीगन ने इंग्लैंड के लिए 63 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 21 गोल किए। खिलाड़ी के रूप में शानदार करियर के बाद उन्होंने 1999 में इंग्लैंड टीम की कोचिंग संभाली। हालांकि, अक्टूबर 2000 में जर्मनी के खिलाफ पुराने वेम्बली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 1-0 की हार के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम के मैनेजर पद से इस्तीफा दे दिया।

दिग्गज खिलाड़ी केविन कीगन (सोर्स- सोशल मीडिया)

न्यूकैसल यूनाइटेड को नई पहचान दिलाई

कोच के तौर पर कीगन की सबसे बड़ी पहचान न्यूकैसल यूनाइटेड के साथ बनी। 1992 में जब उन्होंने टीम की कमान संभाली, तब क्लब रेलीगेशन के खतरे में था। उन्होंने टीम को बचाया और अगले ही सीजन प्रीमियर लीग तक पहुंचाया।

1995-96 सीजन में उनकी टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार थी और एक समय मैनचेस्टर यूनाइटेड से 12 अंक आगे थी। हालांकि, सीजन के अंतिम दौर में टीम पिछड़ गई और सर एलेक्स फर्ग्यूसन की मैनचेस्टर यूनाइटेड ने खिताब जीत लिया। उसी दौरान कीगन का मशहूर ‘मुझे यह बहुत पसंद आएगा’…’इंटरव्यू फुटबॉल इतिहास के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गया।

मैनचेस्टर सिटी को भी दिलाया प्रमोशन

न्यूकैसल के बाद कीगन ने मैनचेस्टर सिटी की कमान संभाली और 2002 में क्लब को डिवीजन वन चैंपियन बनाकर प्रीमियर लीग में प्रमोट कराया। 2005 में उन्होंने क्लब छोड़ दिया और कुछ समय के लिए फुटबॉल से दूरी बना ली।

यह भी पढ़ें:- Duleep Trophy 2026-27: ऋतुराज गायकवाड़ को मिली वेस्ट जोन की कमान, पृथ्वी शॉ की टीम में हुई वापसी

इंग्लैंड करेगा विशेष श्रद्धांजलि

इंग्लैंड फुटबॉल टीम ने घोषणा की है कि सितंबर में वेम्बली स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ होने वाले यूईएफए नेशंस लीग मुकाबले से पहले केविन कीगन को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी।

केविन कीगन सिर्फ इंग्लैंड ही नहीं, बल्कि विश्व फुटबॉल के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने खिलाड़ी और कोच दोनों भूमिकाओं में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से फुटबॉल जगत ने अपने सबसे महान सितारों में से एक को खो दिया है।

England legend two time ballon dor winner kevin keegan dies at 75

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 08:19 AM

Topics:  

  • Football
  • Football News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.