Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हार का दर्द बयां कर भावुक हुए लियोनेल मेसी, बोले- ये जख्म भरने में वक्त लगेगा; स्पेन को दी बधाई

Lionel Messi Post: फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में स्पेन से हार के बाद लियोनेल मेसी हुए भावुक। मेसी ने पोस्ट करते हुए कि इस जख्म को भरने में वक्त लगेगा और स्पेन को जीत की बधाई दी।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 21, 2026 | 01:09 PM

लियोनेल मेसी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Lionel Messi Posts On FIFA World Cup Loss: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से हारने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने पहली बार अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। स्पेन के खिलाफ मिली हार के बाद मेसी ने कहा कि इस हार का दर्द बहुत बड़ा है और इस जख्म को भरने में समय लगेगा। हालांकि उन्होंने अपने साथियों, अर्जेंटीना के प्रशंसकों और पूरे देश का समर्थन करने के लिए आभार भी जताया। साथ ही उन्होंने विश्व कप जीतने पर स्पेन की टीम को बधाई दी।

ये दर्द बहुत बड़ा है – मेसी

लियोनेल  मेसी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘दर्द बहुत बड़ा है और इस जख्म को भरने में वक्त लगेगा। लेकिन मैं उन सभी खूबसूरत पलों को याद रखना चाहता हूं, जब हमने पूरी ताकत से मुकाबले पलटे और ऐसे पल बनाए जो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। पूरे देश के समर्थन और इस टीम की मेहनत ने हमें एक बार फिर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में खड़ा किया।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आज शायद ये समझ पाना मुश्किल है कि हमने क्या हासिल किया, लेकिन ये टीम लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल तक पहुंची। हर संदेश और शुभकामना के लिए दिल से धन्यवाद। हमने एक बार फिर पूरे देश को एकजुट किया। मैं विश्व कप जीतने पर स्पेन को भी बधाई देता हूं।’

सम्बंधित ख़बरें

इंग्लैंड के महान खिलाड़ी और डबल बैलन डी’ऑर विजेता केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन

फीफा वर्ल्ड कप हारते ही सुलग उठा अर्जेंटीना, ब्यूनस आयर्स में भारी दंगा; भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर

स्पेन पर हुई 480 करोड़ की बरसात! रनर-अप अर्जेंटीना को मिले इतने अरब; जानें FIFA 2026 की पूरी इनामी राशि

FIFA World Cup फाइनल के बाद मैदान बना अखाड़ा! स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ियों में जमकर मारपीट, देखें VIDEO

फाइनल में स्पेन ने तोड़ा अर्जेंटीना का सपना

रविवार को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना को हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। मुकाबले का एकमात्र गोल फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में किया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अर्जेंटीना की टीम पूरे 120 मिनट में एक भी शॉट लक्ष्य पर नहीं लगा सकी।

रजत पदक लेते समय मेसी हुए भावुक

हार के बाद मेसी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से रनर-अप का सिल्वर मेडल लिया। पोडियम से उतरते समय वो भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू साफ दिखाई दिए। स्टेडियम से खिलाड़ियों की सुरंग की ओर जाते हुए मेसी का चेहरा अर्जेंटीना की निराशा को बयां कर रहा था।

मेसी ने स्पेन बेहतर टीम बताया

मैच के बाद मेसी ने स्वीकार किया कि स्पेन ने बेहतर खेल दिखाया। उन्होंने कहा, ‘मैं दुखी हूं, लेकिन मुझे इस बात का एहसास है कि हमने अपना सब कुछ झोंक दिया। सच कहूं तो स्पेन बेहतर टीम थी। हमने मैच गंवा दिया और हम इसे स्वीकार करते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम इस पूरे सफर को भूल जाएंगे। मैं अपने देश, अपने खिलाड़ियों और सभी समर्थकों का धन्यवाद करना चाहता हूं।’

यह भी पढ़ें:- जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण

लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली टीम बनी अर्जेंटीना

हालांकि अर्जेंटीना खिताब बचाने में नाकाम रहा, लेकिन टीम लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचने में सफल रही। मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने एक बार फिर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में अपनी जगह बनाई, लेकिन इस बार स्पेन ने उनका सपना तोड़ दिया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 39 वर्षीय लियोनेल मेसी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर आगे क्या फैसला लेते हैं।

Lionel messi post after fifa world cup 2026 final loss to spain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 01:09 PM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football News
  • Lionel Messi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.