Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशिया कप के बाद विंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया, कब होगा टीम का ऐलान? BCCI सचिव ने बताई तारीख

India's Squad : वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। बीसीसीआई के सचिव ने टीम के ऐलान की तारीख भी बता दी है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 21, 2025 | 07:29 PM

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India Squad for Upcoming Test Series: एशिया कप के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान होगा। रविवार को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को बताया कि आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा अगले दो-तीन दिनों में कर दी जाएगी।

सैकिया ने रविवार को बीसीसीआई मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का चयन 23 से 25 सितंबर के बीच किया जाएगा। चयन बैठक ऑनलाइन होगी। वहीं बीसीसीआई का एजीएम 28 सितंबर को मुंबई में होगा। जिसमें नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 2 से 6 अक्टूबर तक अहमदाबाद में जबकि दूसरा टेस्ट मैच 10 से 14 अक्टूबर तक नई दिल्ली में खेला जाएगा। यह शुभमन गिल की टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में पहली घरेलू सीरीज होगी। गिल इस साल जून में इंग्लैंड दौरे से पहले भारत के 39वें टेस्ट कप्तान बने थे।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs USA: जीत के बाद भी टेंशन में कप्तान सूर्या, बुमराह और सुंदर की फिटनेस पर दिया ये बड़ा अपडेट

सूर्या का बल्ला चला-सिराज की गेंद ने उगली आग! दोनों ने लिखी ऐसी स्क्रिप्ट कि USA से हारा हुआ मैच जीत गया भारत

वानखेड़े में टीम इंडिया का विजयी आगाज, T20 World Cup 2026 में जीत के साथ की शुरुआत, USA को 29 रन से दी मात

IND vs USA T20 Match Highlight: सूर्यकुमार यादव की दमदार पारी, भारत ने USA के सामने खड़ा किया 161 रन का स्कोर

भारत ने इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से किया था बराबर

शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड में 2-2 से सीरीज बराबरी की थी। इस सीरीज में शुभमन गिल ने 700 से ज्यादा रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने 23 विकेट अपने नाम किए थे। अब भारतीय टीम को घर में जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल में सुधार करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने तय कर लिए BCCI के सिपहसालार, 6 पदों पर लगी फाइनल मुहर; जानें किसे मिली कौन सी कुर्सी

वेस्टइंडीज ने कर दी टीम की घोषणा

वेस्टइंडीज का मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का पहला विदेशी दौरा होगा। रोस्टन चेज की अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान किया गया है। जबकि जोमेल वारिकन टीम उनके डिप्टी होंगे। वहीं इस टीम में 33 वर्षीय ऑलराउंडर खैरी पियरे को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। वहीं इस टीम में तेगनारायण चंद्रपॉल और एलिक अथानाजे की फिर से वापसी हुई है। स्पिन के ऑप्शन को बढ़ाने के लिए पियरे को शामिल किया गया है।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम

रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाज, जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप (विकेटकीपर), टेविन इमलाच, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे, जेडन सील्स।

India squad for 2 match test series vs west indies will announced soon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2025 | 07:23 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Devajit Saikia
  • Indian Cricket Team
  • West Indies

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.