IND vs USA: जीत के बाद भी टेंशन में कप्तान सूर्या, बुमराह और सुंदर की फिटनेस पर दिया ये बड़ा अपडेट
IND vs USA: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने यूएसए के खिलाफ जीत से शुरुआत की, लेकिन टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। मैच के बाद कप्तान सूर्या ने 2 खिलाड़ियों की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Statement: यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और पूरी पारी के दौरान टीम दबाव में नजर आई। एक समय भारत का स्कोर 77 रन पर 6 विकेट था और स्थिति बेहद कठिन हो चुकी थी। ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और नाबाद 84 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बाद में भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित और प्रभावी प्रदर्शन करते हुए टीम को 29 रनों से जीत दिला दी।
मैच के बाद अपनी बेहतरीन पारी के लिए सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि जीत के बावजूद कप्तान पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए और उन्होंने साफ कहा कि टीम को अपनी बल्लेबाजी में और सुधार करना होगा।
मुश्किल हालात में खेली जिम्मेदार पारी
पोस्ट मैच बातचीत में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जब टीम 77 रन पर 6 विकेट खो चुकी थी, उस समय दबाव बहुत ज्यादा था और उस स्थिति को वही सही तरह समझ सकते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें भरोसा था कि अगर वह अंत तक क्रीज पर टिके रहे तो मैच में फर्क ला सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
सूर्यकुमार ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मुंबई के आजाद मैदान और क्रॉस मैदान जैसे स्थानों पर काफी क्रिकेट खेला है, जहां कठिन परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना सीखने को मिलता है। यही अनुभव इस पारी के दौरान उनके काम आया और उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला।
जीत के बाद भी सुधार की जरूरत
कप्तान ने पिच और बल्लेबाजी दोनों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि विकेट सामान्य से थोड़ी अलग थी और मौसम की स्थिति भी पूरी तरह अनुकूल नहीं थी, जिससे पिच की तैयारी पर असर पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने माना कि टीम बेहतर बल्लेबाजी कर सकती थी।
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जीत मिलने के बाद भी सीखने के लिए बहुत कुछ होता है और इस मैच से सबसे बड़ी सीख यही है कि बल्लेबाजों को और समझदारी से खेलना होगा।
बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर अपडेट
मैच के बाद कप्तान ने जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर भी जानकारी दी। बुमराह तेज बुखार के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल पाए थे, जबकि वॉशिंगटन सुंदर चोट की वजह से अब तक टीम से नहीं जुड़ सके थे।
ये भी पढ़ें: सूर्या का बल्ला चला-सिराज की गेंद ने उगली आग! दोनों ने लिखी ऐसी स्क्रिप्ट कि USA से हारा हुआ मैच जीत गया भारत
सूर्यकुमार ने बताया कि अगले मैच से पहले टीम के पास पांच दिन का समय है और इस दौरान खिलाड़ी पूरी तरह फिट होकर वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे और उनकी स्थिति ठीक है। बुमराह की तबीयत भी अब बेहतर है और उन्हें आराम दिया गया है। कप्तान को भरोसा है कि अगले मुकाबले में टीम और मजबूत होकर मैदान पर उतरेगी।
