IND vs USA T20 Match Highlight: सूर्यकुमार यादव की दमदार पारी, भारत ने USA के सामने खड़ा किया 161 रन का स्कोर
T20 World Cup 2026: भारत ने वानखेड़े में USA के सामने 161 रन का सम्माजनक स्कोर खड़ा किया। खराब शुरुआत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की कप्तानी व अर्धशतकीय पारी खेली।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अमेरिकी टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs USA, T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं रही, क्योंकि पावरप्ले के दौरान ही टीम ने चार अहम विकेट गंवा दिए थे। शुरुआती झटकों के कारण एक समय टीम दबाव में नजर आ रही थी, लेकिन मध्यक्रम की जिम्मेदार बल्लेबाजी ने स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया।
शुरुआती ओवरों में लड़खड़ाई भारतीय बल्लेबाजी
अमेरिका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें तेज गेंदबाज अली खान ने आउट किया। अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 37 रन की साझेदारी हुई, जिससे टीम कुछ हद तक संभली।
ईशान किशन 16 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया। हालांकि शिवम दुबे खाता खोले बिना ही आउट हो गए, जिससे भारत की स्थिति फिर दबाव में आ गई।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
एक ओवर में तीन विकेट लेकर शल्कविक ने बदला मैच का रुख
अमेरिका के गेंदबाज शैडली वान शल्कविक ने पावरप्ले के अंतिम चरण में शानदार गेंदबाजी करते हुए छठे ओवर में तीन विकेट झटके। उनके इस ओवर ने भारतीय पारी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इसके बाद रिंकू सिंह भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 14 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या भी लय हासिल नहीं कर पाए और 6 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अक्षर पटेल ने 11 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। अर्शदीप सिंह ने 6 गेंदों में 4 रन जोड़े, जबकि वरुण रन आउट हो गए।
ये भी पढ़ें: भारतीय बल्लेबाजों के लिए काल बने शाल्कविक! एक ओवर में झटके 3 विकेट, USA के गेंदबाज ने तोड़ी टीम इंडिया की कमर
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी ने संभाली टीम
शुरुआती झटकों के बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए नाबाद 84 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार ने 49 गेंदों का सामना किया और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालते हुए स्कोर 150 के पार पहुंचाया। उनकी इस कप्तानी पारी की बदौलत भारतीय टीम 161 रन तक पहुंचने में सफल रही, जो एक समय मुश्किल लग रहा था। अमेरिका की ओर से शैडली वान शल्कविक सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। अब देखना होगा कि भारतीय गेंदबाज इस स्कोर का बचाव किस तरह करते हैं और मैच का नतीजा किसके पक्ष में जाता है।
