वानखेड़े में टीम इंडिया का विजयी आगाज, T20 World Cup 2026 में जीत के साथ की शुरुआत, USA को 29 रन से दी मात
IND vs USA: सूर्या एंड कंपनी ने मुंबई के वानखेड़े में USA को 29 रन से हराकर इस टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 84 रन बनाए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
वानखेड़े में भारत ने USA को हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
Team India beat USA: टीम इंडिया ने वानखेड़े में T20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है। इस मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे। उन्होंने मुश्किल वक्त में टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। यही कारण रहा कि टीम इंडिया USA को इस मुकाबले में 29 रन से हराने में कामयाब रही। भारतीय टीम ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं रही, क्योंकि पावरप्ले के दौरान ही टीम ने चार अहम विकेट गंवा दिए थे। शुरुआती झटकों के कारण एक समय टीम दबाव में नजर आ रही थी, लेकिन मध्यक्रम की जिम्मेदार बल्लेबाजी ने स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया।
शुरुआती ओवरों में लड़खड़ाई टीम इंडिया की बल्लेबाजी
अमेरिका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें तेज गेंदबाज अली खान ने आउट किया। अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 37 रन की साझेदारी हुई, जिससे टीम कुछ हद तक संभली।
T20 World Cup. India Won by 29 Run(s) https://t.co/Rlm2ARPVEt #TeamIndia #INDvUSA #T20WorldCup — BCCI (@BCCI) February 7, 2026
ईशान किशन 16 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया। हालांकि शिवम दुबे खाता खोले बिना ही आउट हो गए, जिससे भारत की स्थिति फिर दबाव में आ गई।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
अमेरिका के गेंदबाज शैडली वान शल्कविक ने पावरप्ले के अंतिम चरण में शानदार गेंदबाजी करते हुए छठे ओवर में तीन विकेट झटके। उनके इस ओवर ने भारतीय पारी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इसके बाद रिंकू सिंह भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 14 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या भी लय हासिल नहीं कर पाए और 6 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अक्षर पटेल ने 11 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। अर्शदीप सिंह ने 6 गेंदों में 4 रन जोड़े, जबकि वरुण रन आउट हो गए।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी ने संभाली टीम
शुरुआती झटकों के बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए नाबाद 84 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार ने 49 गेंदों का सामना किया और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालते हुए स्कोर 150 के पार पहुंचाया। उनकी इस कप्तानी पारी की बदौलत भारतीय टीम 161 रन तक पहुंचने में सफल रही, जो एक समय मुश्किल लग रहा था।
A successful powerplay 🙌#TeamIndia pick 3⃣ wickets 👏 Updates ▶️ https://t.co/Rlm2ARPVEt#MenInBlue | #T20WorldCup | #INDvUSA pic.twitter.com/ARA9DrRjbt — BCCI (@BCCI) February 7, 2026
ये भी पढ़ें- T20 WC Opening Ceremony: नोरा फतेही के डांस ने स्टेज पर लगाई आग, बादशाह के गानों पर झूम उठा पूरा स्टेडियम
मोहम्मद सिराज की दमदार गेंदबाजी
इस मैच में लंबे वक्त के बाद टी20 टीम में वापसी करने वाले मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। वहीं, वरुण चक्रवर्ती को एक विकेट मिला। यूएए के लिए मिलिंद कुमार 34 व संजय कृष्णमूर्ती ने 37 और शुभम रांजने ने भी 37 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी अमेरिकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
