Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशिया कप 2025 में भारत सुपर 4 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी, ओमान हुआ रेस से बाहर

Indian Team Qualify for Super-4: एशिया कप में भारतीय टीम सुपर-4 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी। यूएई और ओमान के मुकाबले के ग्रुप ए का समीकरण साफ हो गया। वहीं ओमान सुपर-4 की दौड़ से बाहर हो गई।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 16, 2025 | 06:00 AM

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Team Qualify for Super-4: एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने अपने शुरुआत के दोनों मुकाबले में जीत दर्ज किया है। ओमान के हार से भारतीय टीम सुपर-4 में क्वालीफाई कर गई। सोमवार को यूएई ने ओमान को 42 रनों से हराया। इस मुकाबले के बाद ग्रुप ए की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई और अंक तालिका भी पूरी तरह से साफ हो गया।

रविवार 14 सितंबर को खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद भारतीय टीम का 4 अंक हो गया। वही इस मुकाबले को जीतकर यूएई ने भी अपना खाता खोल दिया है। अब यूएई के पास भी 2 अंक हो गए हैं। पाकिस्तान के पास भी दो अंक है। जबकि ओमान को अब तक कोई जीत नहीं मिली है और उसके खाते में कोई अंक नहीं है। इस हार के बाद ओमान की टीम सुपर-4 की रेस से बाहर हो गई है।

ग्रुप ए में अब केवल दो मुकाबले ही बाकी

अब ग्रुप में केवल दो और मुकाबले खेले जाने है। पहला मुकाबला बुधवार, 17 सितंबर को यूएई और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा, जो दोनों टीमों के लिए ‘नॉकआउट’ मुकाबला होगा। इस मैच की विजेता टीम चार अंकों के साथ भारत के साथ सुपर फोर में जगह बनाएगी। दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 19 सितंबर को भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महज अभ्यास मैच ही रहेगा। कोई जीते, कोई हारे फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि ओमान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है और भारत सुपर फोर में क्वालिफाई कर लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

मैच पाकिस्तान का और प्लेइंग इलेवन टीम इंडिया की, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बीच फिर शर्मशार हुआ PAK-VIDEO

श्रेयस अय्यर का कटा पत्ता! इंग्लैंड दौरे पर ये धाकड़ खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का कप्तान? ऐसा है BCCI का प्लान

Team India के दो नामी प्लेयर्स को NADA से मिला नोटिस, लगा बड़ा झटका, सामने आई ये बड़ी वजह

खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का नया फरमान, IPL सीजन के पीक पर आकर क्यों लेना पड़ा ये फैसला

यह भी पढ़ें: एशिया कप में UAE को मिली पहली जीत, ओमान को 42 रन से हराकर सुपर-4 की उम्मीद बरकरार

ग्रुप बी की टक्कर

अब निगाहें ग्रुप बी पर टिकी हैं। जिसमें अफगानिस्तान, हांगकांग, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। इस ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर में भारत और ग्रुप ए की दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम के साथ शामिल होंगी। सुपर फोर में हर टीम तीन मुकाबले खेलेगी और शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में भिड़ेंगी।

एशिया कप के लिए ग्रुप ए की अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
1️⃣ भारत 2 2 0 4 +4.793
2️⃣ पाकिस्तान 2 1 1 2 +1.649
3️⃣ UAE 2 1 1 2 -2.030
4️⃣ ओमान 2 0 2 0 -3.375

India become 1st team to qualify for super 4 in asia cup 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2025 | 06:00 AM

Topics:  

  • Asia Cup
  • BCCI
  • Cricket
  • Indian Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.