Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे से पहले बिगड़ा टीम इंडिया का गणित, धाकड़ बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

India vs Sri Lanka Test Series: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण साई सुदर्शन बाहर। जानें कौन ले सकता है उनकी जगह।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Aug 08, 2026 | 04:44 PM

साई सुदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sai Sudharsan Ruled Out IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले इंडियन क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। पैर के अंगूठे में चोट के कारण बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पैर के अंगूठे में चोट लगने की वजह से सुदर्शन बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में साई सुदर्शन का चयन उनके फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर था।

चोट से उबरने के लिए सुदर्शन लगातार रिहैब कर रहे थे। साथ ही वह फिर से बल्लेबाजी अभ्यास भी शुरू कर चुके थे। हालांकि, अभी तक टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण उन्हें पूरी सीरीज से बाहर कर दिया गया।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर पड़ेगा असर

बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन के पूरी सीरीज से बाहर होने से इंडियन टीम के बल्लेबाजी संयोजन में बदलाव होना तय है। इससे टीम की बल्लेबाजी पर असर पड़ेगा। सुदर्शन की मौजूदगी से टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज का एक विकल्प मजबूत था, लेकिन टीम मैनेजमेंट अब को उपलब्ध खिलाड़ियों में से ही बेहतर संयोजन तैयार करना पड़ेगा।

सम्बंधित ख़बरें

क्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव

रेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना

Kaisi Yeh Yaariyaan की मुक्ति ने रचायी शादी, KKR के रमनदीप सिंह संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता

हालांकि, टीम में देवदत्त पडिक्कल भी मौजूद हैं। सुदर्शन की गैरमौजूदगी में पडिक्कल को खेलने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा इंडियन टीम में सुदर्शन के दूसरे बल्लेबाजी विकल्प भी हैं।

अंगूठे की चोट ने किया टीम से बाहर

बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन इस समय पैर के अंगूठे के चोट से जूझ रहे हैं। इसलिए वो इंडियान टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाए थे। फिलहाल उनका बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब चल रहा है। उनकी फिटनेस पर बीसीसीआई लगातार नजर रख रही है। शुरुआत में सुदर्शन के समय रहते पूरी तरह फिट होने की उम्मीद थी। श्रीलंका दौरे को देखते हुए सुदर्शन ने बल्लेबाजी का अभ्यास भी शुरू कर दिया था, लेकिन टेस्ट सीरीज के लिए उनकी फिटनेस पर्याप्त नहीं रही और वो टेस्ट सिरीज से बाहर हो गए।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव

WTC 2025-27 का हिस्सा है टेस्ट सीरीज

बता दें, भारत-श्रीलंका के बीच खेले जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 का हिस्सा है। इसलिए सीरीज में मिलने वाला हर पॉइंट दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। इंडियन टीम टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा साइक‍िल में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के उद्देश्य से उतरेगी।

Ind vs sl test series sai sudharsan ruled out injury update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 04:39 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Cricket Sports
  • India vs Sri Lanka

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.