Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साई सुदर्शन हुए बाहर, श्रीलंका टेस्ट से पहले अब इन दो खिलाड़ियों में किसे चुनेगा BCCI?

Sai Sudharsan Relacement: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। अब रिपोर्टस के मुताबिक BCCI उनकी जगह सरफराज खान या शेख रशीद में से किसी एक को चुन सकती है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 09, 2026 | 07:20 AM

सरफराज खान और शेख रशीद (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Who Will BCCI Select For Sai Sudharsan Relacement? श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पैर की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण साई सुदर्शन सीरीज से बाहर हो गए हैं। सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर था।

कौन लेगा सुदर्शन की जगह?

साई सुदर्शन की जगह अब सरफराज खान या शेख रशीद को टीम में शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, सरफराज फिटनेस जांच के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंच चुके हैं, जबकि शेख रशीद को भी वहां रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। अब चयनकर्ताओं के सामने दोनों में से किसी एक को चुनने का विकल्प है।

क्या रशीद का पडला भारी?

शेख रशीद के पक्ष में उनका हालिया प्रदर्शन जा सकता है। 21 साल के इस बल्लेबाज ने पिछले महीने श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ दो रेड-बॉल मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, साई सुदर्शन ने भी श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ दो ‘ए’ टेस्ट मैचों में दो शतक लगाए थे। हालांकि, दूसरे मुकाबले में पैर पर चोट लगने के बाद से वो बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे से पहले बिगड़ा टीम इंडिया का गणित, धाकड़ बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता

SL vs IND: पहले सेशन में फेल, फिर स्पिनर्स ने पलटा खेल! श्रीलंका XI पर भारत का शिकंजा, सुथार-कुलदीप चमके

SL vs IND Test: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज देखने के लिए नहीं लगेगा एक भी पैसा? SLC ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

डॉक्टरों ने मांगा और समय

स्पोर्ट्स साइंस टीम ने सुदर्शन की फिटनेस को लेकर साफ किया है कि उनकी चोट में सुधार हुआ है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए अभी पर्याप्त रिकवरी नहीं हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए और समय देने की सलाह दी है। टीम ने ये भी कहा है कि उनकी रिहैबिलिटेशन, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग के साथ क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा और उन पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि चोट दोबारा न उभरे।

क्या पडिक्कल को मिलेगा नंबर-3?

साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर खेलने का मौका मिल सकता है। पडिक्कल ने प्रैक्टिस मैच में शानदार शतक लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। ऐसे में अगर सरफराज या शेख रशीद में से किसी एक को टीम में शामिल किया जाता है, तो भारतीय बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

चोटों से जूझ रही भारतीय टीम

भारतीय टीम पहले से ही चोटों की समस्या से जूझ रही है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी बाएं घुटने की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं और श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है।

यह भी पढ़ें- खेलों में राजस्थान की नई उड़ान, जयपुर में 101 करोड़ की लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

इसके अलावा हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। दोनों खिलाड़ी क्रमशः हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स की चोट से जूझ रहे हैं। वहीं हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती भी अलग-अलग चोटों के कारण बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी कर रहे हैं।

ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम का चोटों से पीछा नहीं छूट रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सुदर्शन की जगह सरफराज खान को मौका मिलेगा या शेख रशीद को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी जाएगी।

Sai sudharsan ruled out ind vs sl test series sarfaraz khan shaik rasheed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 07:20 AM

Topics:  

  • BCCI
  • India vs Sri Lanka
  • Jasprit Bumrah
  • Sai Sudarshan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.