IND A ने AFG A को दिया 320 रनों का टारगेट, प्रियांश, तिलक और कुशाग्र ने जड़ा अर्धशतक
IND A vs AFG A: दांबुला में भारत ए के बल्लेबाजों ने मचाया गदर! अफगानिस्तान ए के खिलाफ प्रियांश, तिलक और कुशाग्र की फिफ्टी के दम पर खड़े किए 319 रन। जानिए कैसा रहा मैच का पूरा रोमांच।
- Written By: दिव्या सिंह
वैैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND A vs AFG A Match Update: श्रीलंका के दांबुला में खेली जा रही ट्राई सीरीज के पांचवें बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ए और अफगानिस्तान ए की टीमें आमने-सामने हैं। रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार खेल दिखाया। भारत ए ने निर्धारित 50 ओवरों में अपने 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 319 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।
सलामी बल्लेबाजों ने दी तूफानी शुरुआत
टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। टीम के दोनों ओपनर वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने मैदान पर आते ही रनों की बरसात कर दी। दोनों ने मिलकर महज 7.6 ओवरों में ही पहले विकेट के लिए 75 रनों की तूफानी साझेदारी कर डाली और टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
वैभव फिर चूके तो प्रियांश ने जड़ा शानदार अर्धशतक
सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन वे इसे एक लंबी पारी में बदलने में नाकाम रहे। वैभव 28 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाकर 38 रन पर आउट हो गए। वहीं, दूसरे छोर पर डटे प्रियांश आर्या ने अपनी लाजवाब बल्लेबाजी जारी रखी और 42 गेंदों में 9 चौकों व 1 छक्के की मदद से 58 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती विदर्भ, टीम का होगा सम्मान; हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी होंगे सम्मानित
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की शानदार छलांग, 3 नए मेडल के दम पर मेडल टैली में इस स्थान पर पहुंचा इंडिया
CWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?
कप्तान तिलक वर्मा ने संभाली पारी
टीम के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने भी क्रीज पर आते ही कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन वे 31 गेंदों में 4 चौके लगाकर 30 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। कप्तान तिलक ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों का सामना किया और 5 चौकों की मदद से 59 रनों की कप्तानी पारी खेली।
कुशाग्र संग शतकीय साझेदारी
कप्तान तिलक वर्मा को मिडिल ऑर्डर में कुमार कुशाग्र का बेहतरीन साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर मैदान के चारों तरफ रन बनाए और टीम के लिए एक शानदार शतकीय साझेदारी निभाई। कुशाग्र ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया और 67 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, सूर्यांश शेडगे इस मैच में फ्लॉप रहे और केवल 7 रन ही बना सके।
ये भी पढ़ें- IND A vs AFG A: करो या मरो के मुकाबले में टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इसके बाद आखिरी के ओवरों में विपराज निगम और निशांत संधू ने सातवें विकेट के लिए तेजी से 29 गेंदों में 41 रन जोड़े। विपराज ने 20 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाए, जबकि निशांत संधू 26 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। अनुकूल रॉय सिर्फ 4 रन बनाकर रनआउट हुए। अफगानिस्तान ए की तरफ से गेंदबाजी में फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई और फरमानुल्लाह सफी ने दो-दो विकेट चटकाए।
