कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की शानदार छलांग, 3 नए मेडल के दम पर मेडल टैली में इस स्थान पर पहुंचा इंडिया
CWG Medal Tally Update: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 7वें दिन भारत ने 1 गोल्ड और 2 सिल्वर जीतकर पदकों की संख्या 15 कर ली है। इस शानदार प्रदर्शन से भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर पहुंच गया।
- Written By: सृष्टि मौर्य
कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल टैली (सोर्स- सोशल मीडिया)
CWG 2026 Medal Tally India Rank After Day 7: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए बेहद शानदार साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। इन तीन पदकों के साथ भारत की कुल पदक संख्या बढ़कर 15 हो गई है। शानदार प्रदर्शन का असर मेडल टैली पर भी देखने को मिला, जहां भारत एक स्थान की छलांग लगाकर नौवें से आठवें स्थान पर पहुंच गया।
भारत के खाते में अब तक 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं। सातवें दिन एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत कर दी।
ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स टॉप 10 मेडल टेबल –
| रैंक | देश / क्षेत्र | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 47 | 21 | 35 | 103 |
| 2 | कनाडा | 14 | 12 | 14 | 40 |
| 3 | इंग्लैंड | 12 | 25 | 17 | 54 |
| 4 | स्कॉटलैंड (मेजबान) | 9 | 7 | 7 | 23 |
| 5 | नाइजीरिया | 7 | 5 | 2 | 14 |
| 6 | दक्षिण अफ्रीका | 6 | 8 | 8 | 22 |
| 7 | मलेशिया | 6 | 2 | 3 | 11 |
| 8 | भारत | 3 | 9 | 3 | 15 |
| 9 | न्यूजीलैंड | 3 | 7 | 4 | 14 |
| 10 | जमैका | 3 | 0 | 1 | 4 |
मैडल टैली के सभी बदलाव
मेडल टैली की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का दबदबा लगातार कायम है। ऑस्ट्रेलिया अब तक 47 गोल्ड, 21 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज सहित कुल 103 मेडल जीत चुका है और 100 पदकों का आंकड़ा पार करने वाला पहला देश बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया के दिग्गज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, फैंस के लिए लिखा भावुक पोस्ट
WI vs PAK: वेस्टइंडीज टेस्ट के बाद पाकिस्तान को लगा डबल झटका, ICC ने इन दो खिलाड़ियों पर लिया बड़ा एक्शन
क्या इंग्लैंड टेस्ट टीम की किस्मत बदलेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? ECB जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान
CWG 2026: मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय लॉन्ग जम्पर बने
कनाडा 14 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड 12 गोल्ड समेत कुल 54 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। मेजबान स्कॉटलैंड 23 पदकों के साथ चौथे और नाइजीरिया 7 गोल्ड के साथ पांचवें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका छठे और मलेशिया सातवें स्थान पर है, जबकि भारत अब 15 पदकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच चुका है।
कैसा चल रहा है भारत का प्रर्दशन?
पुरुषों की लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर ने 8.09 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका लगातार दूसरा सिल्वर है। इससे पहले उन्होंने बर्मिंघम 2022 में भी रजत पदक जीता था और अब वह कॉमनवेल्थ गेम्स में दो पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष लॉन्ग जम्पर बन गए हैं।
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के दिग्गज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, फैंस के लिए लिखा भावुक पोस्ट
वहीं, पैरा एथलेटिक्स में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। दिलीप महादु गावित ने पुरुषों की 100 मीटर T47 स्पर्धा में 10.71 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता और नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। इसी स्पर्धा में भारत के मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल जीतकर भारत को वन-टू फिनिश दिलाई। भारतीय दल की नजर अब अगले मुकाबलों में अपने पदकों की संख्या बढ़ाने और मेडल टैली में और ऊपर पहुंचने पर होगी।
