Vaibhav Sooryavanshi 38 Runs Agaisnt Afghanistan: ट्राई-नेशन सीरीज में इंडिया के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का फ्लॉप शो जारी है। 15 वर्षीय इस बल्लेबाज एक बार फिर से टूर्नामेंट में 50 रन का आंकड़ा पार नहीं किया। दूसरी तरफ दांबुला में वैभव को आउट करने के बाद अफगान गेंदबाज ने अपनी मुंह पर उंगली रखकर उन्हें शांत रहने का इशारा भी किया।
अब इस ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने अब तक ट्रॉई सीरीज में कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वो एक बार भी फिफ्टी नहीं लगा पाए हैं।
श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-नेशन ए सीरीज में भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा ले रही हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरे। प्रियांश ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया, जबकि वैभव ने कुछ समय तक संयमित बल्लेबाजी की। हालांकि, जल्द ही उन्होंने भी अपने स्वाभाविक आक्रामक खेल का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्हें दो बार जीवनदान भी मिला।
जीवनदान मिलने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 28 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी में चार चौके और दो छक्के शामिल रहे, जबकि स्ट्राइक रेट 135.71 का रहा। दूसरी ओर प्रियांश आर्या शानदार लय में नजर आए और लगातार रन बटोरते रहे। उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वैभव के रूप में भारत का पहला विकेट आठवें ओवर में 75 रन के स्कोर पर गिरा, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिली।
वैभव सूर्यवंशी से फैंस को ट्राई नेशन सीरीज में काफी उम्मीदें थी। इसके पीछे की वजह उनका आईपीएल 2026 में प्रदर्शन था। 15 साल के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में 4 बड़े अवॉर्ड जीतकर सबको हैरान कर दिया था, लेकिन वैभव आईपीएल वाली लय को ट्रॉई नेशन सीरीज में श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं ला पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: दूसरे वनडे में भारत करेगा बड़ा बदलाव? टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में इस धाकड़ प्लेयर की होगी एंट्री!
अब तक उन्होंने इस टूर्मामेंट में कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जहां पर एक भी उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारी नहीं निकली है। श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में 14, दूसरे में अफगानिस्तान के खिलाफ 44, तीसरे में 21 तो इस मुकाबले में सूर्यवंशी 38 रन बनाकर आउट हुए।