

IND A vs AFG A Toss Update: ट्राई नेशन सीरीज में इंडिया ए के लिए आज अफगानिस्तान के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला है। सीरीज में लगातार दो मुकाबले हारने के बाद तिलक एंड कंपनी बड़े इम्तिहान के लिए तैयार है। टूर्नामेंट के 5वें मुकाबले में अफगानिस्तान ए के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया है। ऐसे में टीम इंडिया अफगान टीम के खिलाफ बड़े स्कोर के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
दांबुला में खेला जा रहा ये मैच भारत ए के लिए काफी अहम है। यदि आज भारतीय टीम अफगानस्तान को हरा देती है तो फिर उसके चार अंक हो जाएंगे। ऐसे में इंडिया ए की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रहेगी। इसके बाद श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को मुकाबला होना है। यदि इस मैच में अफगानिस्तान जीत दर्ज कर लेती है तो तीनों टीमों चार-चार अंक हो जाएंगे।
ऐसे में फिर फाइनल के लिए तीनों टीमों का फैसला रन रेट के आधार पर किया जाएगा। इस वक्त टीम इंडिया का नेट रन रेट अफगानिस्तान के काफी बेहतर है। ये ही कारण है कि आज का मुकाबला टीम इंडिया के लिए जीतना काफी जरूरी है।
यदि भारत ए अफगानिस्तान को हरा देता है और इसके बाद श्रीलंका ए भी अफगानिस्तान को मात दे देती है, तो फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला हो सकता है। हालांकि भारत के लिए जीत दर्ज करना सबसे जरूरी है। टीम की स्थिति श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार से बिगड़ी, जहां वह 18 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। इस मैच के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, जिसने मुकाबले को और अधिक चर्चा में ला दिया।
इंडिया ए: प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधू, सूर्यांश शिड्गे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर।
अफगानिस्तान ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फैसल खान अहमदजई, फरीदून दाऊदजई।