Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री, श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका में अगले महीने होने वाली वनडे ट्रॉई सीरीज के लिए टीम इंडिया ए का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीजी के लिए टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जगह दी गई है।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: May 14, 2026 | 06:49 PM

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

IND A vs SA A: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में होने वाली श्रीलंका दौरे की त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में मेजबान श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें भी हिस्सा लेंगी। चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए कई युवा और उभरते खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिनमें वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या जैसे हौनहार खिलाडियों के नाम शामिल हैं। टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है।

युवा खिलाड़ियों के सुनहरा मौका

बीसीसीआई की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक, यह दौरा भारतीय क्रिकेट के भविष्य को तैयार करने की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है। चयनकर्ताओं ने इस बार ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिन्होंने हाल के महीनों में घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और इंडिया ए सेटअप में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम में प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी और निशांत सिंधु जैसे युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी।

भारत ए में दिख रहा दम

भारत ए टीम में बल्लेबाजी विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा है। कप्तान तिलक वर्मा के अलावा वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य जैसे खिलाड़ी हाल के समय में शानदार फॉर्म में रहे हैं। वहीं रियान पराग को उपकप्तानी की जिम्मेदारी देकर चयनकर्ताओं ने साफ संकेत दिया है कि उन्हें भविष्य की योजनाओं में अहम भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है। आयुष बडोनी और सूर्यांश शेडगे जैसे खिलाड़ी भी टीम को संतुलन देने का काम करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी

Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!

Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?

IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र संभालेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। ऑलराउंडर विभाग में निशांत सिंधु, हर्ष दुबे और विपराज निगम जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी आक्रमण में यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने हाल के घरेलू सीजन और टी20 टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। चयनकर्ताओं की कोशिश ऐसे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय माहौल का अनुभव देने की है, जो आने वाले वर्षों में भारतीय सीनियर टीम के लिए विकल्प बन सकते हैं।

ODI ट्राई सीरीज का शेड्यूल

क्रमांक दिन तारीख मुकाबला
1 मंगलवार 09 जून 2026 भारत ए बनाम श्रीलंका ए
2 गुरुवार 11 जून 2026 भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए
3 शनिवार 13 जून 2026 अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
4 सोमवार 15 जून 2026 भारत ए बनाम श्रीलंका ए
5 बुधवार 17 जून 2026 भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए
6 शुक्रवार 19 जून 2026 अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
7 रविवार 21 जून 2026 ट्राई नेशन फाइनल

श्रीलंका दौरे के लिए भारत ए टीम:

🚨 News 🚨 India A squad for ODI tri-series in Sri Lanka announced. The upcoming tri-series is scheduled to be held in June, 2026. More Details ▶️ https://t.co/ZmL2u1boAW pic.twitter.com/7WXzZeeUFq — BCCI (@BCCI) May 14, 2026

ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

इंडिया ए का स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान।

India a squad announced for odi tri series against sri lanka vaibhav suryavanshi and priyansh arya included

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 04:37 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Indian Cricket Team
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.