क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और 'विराट' रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

Virat Kohli Record: केकेआर के खिलाफ चेजमास्टर विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। इससे पहले ऐसा किसी भी अन्य भारतीय बल्लेबाज के द्वारा नहीं हो पाया है।
Virat Kohli becomes the first Indian batsman to complete 14,000 runs in T20s.
विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Virat Kohli 14,000 Runs in T20: आईपीएल 2026 में आरसीबी के पिछले दो मुकाबले के दौरान विराट कोहली का बल्ला खामोश देखा गया था, लेकिन बुधवार को रायपुर में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोई कसर न छोड़ी। इस मुकाबले में उन्होंने 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL 2026 की अंक तालिका में टॉप पर पहुंचा दिया। वहीं, कोहली ने इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे आज तक कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज नहीं बना पाया है।

रायपुर में केकेआर के खिलाफ सभी फैंस की नजरें विराट कोहली पर ही थी, जब इस मुकाबले में उन्होंने अपना खाता खोला तो फैंस ने स्टेडियम में जमकर खुशी मनाई। इसके बाद देखते ही देखते विराट कोहली ने अपना 78वां रन भी पूरा करक लिया और इतिहास रच दिया। जिसके बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट में 14000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया। पूरी दुनिया में ऐसा कारनामा करने वाले वो छठे बल्लेबाज बन गए। वहीं, भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

क्रिस गेल को किया पीछे

विराट कोहली ने सिर्फ 14000 रन का ही आंकड़ा पार नहीं किया, बल्कि सबसे कम पारियों में ऐसा कारनामा कर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला। विराट कोहली ने 14000 रन पूरा करने में सिर्फ 409 पारियां ही लगी। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम थ। उन्होंने 423 पारियों में 14 हजार रन का आंकड़ा पार किया था। वहीं, भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा 456 पारियों में 12491 रन बना चुके हैं।

सबसे कम पारियों में 14000 रन बनाने वाले खिलाड़ी- T20 में

  • विराट कोहली (भारत)- 409 पारियां
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 423 पारियां
  • डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 431 पारियां
  • जोस बटलर (इंग्लैंड)- 468 पारियां
  • एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)- 505 पारियां
  • कायरल पोलार्ड (वेस्टइंडीज)- 633 पारियां

डेविड वार्नर के खास रिकॉर्ड की बराबरी की

केकेआर के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ते हुए टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह उनके करियर का 10वां टी20 शतक रहा, जिसके साथ वह सबसे ज्यादा टी20 सेंचुरी लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में क्रिस गेल 22 शतकों के साथ शीर्ष पर मौजूद हैं, जबकि बाबर आजम 13 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड पहले से ही विराट कोहली के नाम है और यह लीग में उनकी 9वीं सेंचुरी रही।

टी20 में सबसे ज्यादा 100 बनाने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 22 शतक
  • बाबर आजम (पाकिस्तान)- 13 शतक
  • विराट कोहली (भारत)- 10 शतक
  • डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 10 शतक
Navbharat Live
navbharatlive.com