-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Sa T20 Series Suryakumar Yadav Press Conference Opening Combination Rinku Singh
IND vs SA: रिंकू सिंह बाहर क्यों? T20I टीम में जगह न मिलने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताई असल वजह
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Suryakumar Yadav Press Conference: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि ओपनिंग शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा करेंगे।

कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
T20 Captain Suryakumar Yadav on Rinku Singh: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्री-सीरीज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम सवालों के जवाब दिए। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा सलामी बल्लेबाज और मिडिल ऑर्डर को लेकर रही। सूर्या ने साफ कर दिया कि टीम की ओपनिंग जोड़ी में किसी तरह का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल करेंगे पारी की शुरुआत
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया कि पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ही करेंगे। दोनों बल्लेबाज आक्रामक शुरुआत देने में सक्षम हैं और टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा जता रहा है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में खिलाए जाने के संकेत भी सूर्या ने दे दिए हैं।
रिंकू सिंह को लेकर उठा सवाल, कप्तान ने दी वजह
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब फिनिशर के रोल को लेकर रिंकू सिंह के टीम में शामिल न होने पर सवाल उठा, तो सूर्या ने टीम कॉम्बिनेशन की मजबूरी की ओर इशारा किया। उन्होंने साफ किया कि टीम में ऑलराउंडर्स और फ्लेक्सिबल बल्लेबाजों को प्राथमिकता दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
टीम में काफी लचीलापन है- सूर्यकुमार यादव
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि “शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर हैं, आप ऑलराउंडर और फिनिशर की तुलना नहीं कर सकते। नंबर 3 से 7 तक खेलने वाले बल्लेबाज किसी भी पोजिशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। आपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर देखा होगा कि तिलक वर्मा ने छठे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया और दुबे तीसरे नंबर पर उतरे थे। हम बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी लचीले हैं और यही हमारी ताकत है।” सूर्या ने यह भी कहा कि मजबूत और संतुलित टीम होना एक कप्तान के रूप में उनके लिए संतोष की बात है।
रिंकू सिंह के टी20 करियर पर एक नजर
रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। अब तक खेले गए 35 टी20 मुकाबलों की 25 पारियों में उन्होंने 550 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 42.30 और स्ट्राइक रेट 161.76 रहा है। रिंकू के नाम इस फॉर्मेट में तीन अर्धशतक हैं, जबकि 69 नाबाद उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वह आखिरी बार 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते नजर आए थे।
ये भी पढ़ें: एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ स्टार तेज गेंदबाज
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर।
Ind vs sa t20 series suryakumar yadav press conference opening combination rinku singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Dilip Ram Murder Case: TMC नेता दिलीप राम हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Jul 29, 2026 | 08:57 PMपुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
Jul 29, 2026 | 08:55 PMमराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
Jul 29, 2026 | 08:53 PMGen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Jul 29, 2026 | 08:44 PMभोपाल में 2 घंटे चली सरकार-किसान वार्ता बेनतीजा! टी-ब्रेक के बाद फिर शुरू होगी दूसरे दौर की बातचीत
Jul 29, 2026 | 08:43 PMSawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Jul 29, 2026 | 08:43 PMसंभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














