कुलदीप यादव ने किया कमाल, इस मामले में बने नंबर-1 भारतीय स्पिनर, ब्रेट ली-वकार यूनुस के बराबर पहुंचे

Kuldeep Yadav Record: विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट झटके और साउथ अफ्रीका की पारी पर लगाम लगाने में अहम भूमिका निभाई।
ICC का टीम इंडिया पर भारी जुर्माना, वनडे सीरीज में इस बड़ी गलती के कारण मिली सजा
ICC का टीम इंडिया पर भारी जुर्माना, वनडे सीरीज में इस बड़ी गलती के कारण मिली सजा
Published on: 
Updated on: 

IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे में टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसे भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित किया। अफ्रीकी टीम 47.5 ओवर में 270 रन पर सिमट गई। कुलदीप ने अपने 10 ओवर में सिर्फ 4 विकेट ही नहीं लिए, बल्कि इस मुकाबले के जरिए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

वनडे में भारतीय स्पिनरों में बने नंबर-1

कुलदीप यादव का वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड पहले से ही अच्छा रहा है, लेकिन विशाखापट्टनम में लिया गया उनका चार विकेट हॉल उन्हें एक खास उपलब्धि पर ले आया। कुलदीप भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में एक स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा बार चार विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में महान स्पिनर अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने करियर में वनडे में 10 बार चार विकेट हॉल लिया था। कुलदीप अब 11 बार यह कारनामा कर चुके हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा बार चार विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी (16 बार) के नाम है, जबकि अजीत अगरकर (12 बार) दूसरे और कुलदीप (11 बार) तीसरे नंबर पर हैं।

भारतीय गेंदबाज जिनके नाम सबसे ज्यादा चार विकेट हॉल

  • मोहम्मद शमी- 16 बार
  • अजीत अगरकर- 12 बार
  • कुलदीप यादव- 11 बार
  • अनिल कुंबले- 10 बार
  • जवागल श्रीनाथ- 10 बार

ब्रेट ली और वकार यूनुस के रिकॉर्ड की बराबरी की

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में कुलदीप यादव अब सबसे ज्यादा बार चार विकेट हॉल लेने के मामले में ब्रेट ली और वकार यूनुस के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनका अफ्रीकी टीम के खिलाफ 16वां वनडे मैच था, जिसमें वे अब तक कुल 36 विकेट हासिल कर चुके हैं। इनमें से पांच बार उन्होंने चार विकेट हॉल लिया है। यह उपलब्धि उन्हें दुनिया के बड़े गेंदबाजों की श्रेणी में खड़ा करती है।

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा चार विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने

कुलदीप यादव ने इस मैच में जहीर खान और मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब वे भारत की ओर से किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार चार विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जहीर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ और शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार-चार बार चार विकेट हॉल लिया था, लेकिन कुलदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच बार ऐसा करते हुए दोनों को पीछे छोड़ दिया। कुलदीप की यह उपलब्धि न सिर्फ उनकी निरंतरता को दर्शाती है बल्कि बताती है कि वह बड़े मैचों में कितना असरदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com