- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Nmc Budget 2026 27 Vipin Itankar Green Bonds Top 3 Cities
NMC Budget 2026: नागपुर मनपा का 5,840 करोड़ का बजट पेश, शहर को टॉप-3 में लाने का लक्ष्य, जानें खास बातें
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur NMC Budget 2026: नागपुर मनपा का ₹5,840 करोड़ का बजट पेश। मनपा आयुक्त विपिन इटनकर का लक्ष्य- नागपुर को देश के टॉप-3 शहरों में लाना। ग्रीन बॉन्ड्स और डिजिटल स्कूलों पर विशेष जोर।

नागपुर मनपा का बजट पेश (सौजन्य-नवभारत)
Dr. Vipin Itankar NMC: नागपुर में शुक्रवार को मनपा आयुक्त विपिन इटनकर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 5,840.65 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि सिटी को महाराष्ट्र और देश के शीर्ष 3 महानगरों में शामिल करने के उद्देश्य से बजट में प्रावधान किए गए हैं।
बजट में गुणवत्तापूर्ण कार्य, पारदर्शिता और गतिशीलता पर विशेष ध्यान दिए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी। पत्र परिषद में अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, अति. आयुक्त वैष्णवी. बी, मुख्य लेखा व वित्ति अधिकारी शेलके आदि उपस्थित थे।
बजट के मुख्य आंकड़े
- कुल अनुमानित खर्च (2026-27) : 5,840.65 करोड़
- कुल अनुमानित आय (2026-27) : 5,541.31 करोड़
- मनपा का अपना कोष (स्वनिधि) : 3,889.48 करोड़
- सरकारी अनुदान : 1651.83 करोड़
- अनुमानित बचत (शिल्लक) : 116.65 करोड़
- जीएसटी अनुदान : 1,913.68 करोड़ मिलने की उम्मीद।
- संपत्ति कर : 375 करोड़ का लक्ष्य। इसके लिए नई संपत्तियों को टैक्स नेट में लाने हेतु तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
- नगर रचना विभाग : टीओडी, टीडीआर और बिल्डिंग परमिशन से 450 करोड़ की आय का अनुमान।
- जल प्रदाय : 275 करोड़ का लक्ष्य।
- मुद्रांक शुल्क : 70 करोड़।
200 करोड़ के बांड जारी करेगी मनपा
मनपा आयुक्त विपिन इटनकर ने कहा कि महानगर पालिका अपनी परियोजनाओं के लिए जनता से पैसा जुटाने हेतु 200 करोड़ रुपये के ग्रीन बॉन्ड जारी करेगी। इस पर निवेशकों को 8-9% रिटर्न मिलने की संभावना है, जबकि केंद्र सरकार से सब्सिडी मिलने के बाद निगम को यह प्रभावी रूप से 6% दर पर पड़ेगा।
इसी तरह से मनपा के 75वें वर्ष (अमृत महोत्सव) के उपलक्ष्य में शहर में 75 थीम आधारित उद्यान (जैसे बटरफ्लाई गार्डन, एडवेंचर पार्क) और 75 खेल मैदान (टेनिस, स्केटिंग, बॉक्सिंग आदि) विकसित किए जाएंगे। इसके लिए 90 करोड़ रुपये का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि आईटीएमएस प्रोजेक्ट के लिए 169 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात में अनुशासन बढ़ेगा।
24 बाय 7 योजना पर हो रहा काम
उन्होंने कहा कि जलापूर्ति योजना के तहत जीका (JICA) प्रोजेक्ट के लिए 1900 करोड़ रुपये और अमृत-2 योजना के तहत 200 करोड़ रुपये से अधिक के काम जारी हैं। 15 लाख टन ‘लिगेसी वेस्ट’ को खत्म करने के लिए 119 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कूड़े से मीथेन गैस बनाकर आय अर्जित करने की भी योजना है। देवडिया अस्पताल को ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ सुविधा के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां टर्शरी ट्रीटमेंट तक की सुविधा मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सफारी जिप्सी पर उठे सवाल: जंगल के बीचों-बीच खराब हुई गाड़ी, पर्यटकों ने पूछा-अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?
नागपुर: वानाडोंगरी में गहराया जलसंकट, टैंकर नहीं पहुंचने से नागरिकों में रोष; आंदोलन की चेतावनी
खाड़ी देशों से आयात ठप होने से नागपुर के किसानों पर ‘खाद संकट’; 50 किलो की बोरी पर सीधे ₹900 की भारी बढ़ोतरी
नागपुर में छात्र आवास विज्ञापन पर भारी बवाल; SC वर्ग के उप-वर्गीकरण पर भड़के छात्र संगठन, भेदभाव का लगाया आरोप
मॉडल स्कूलों के लिए इंटरनेशनल कम्पनियों के साथ एमओयू
इटनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले एक साल में नारी, पुनापुर और जयताला में 2000 नए घरों का आवंटन करने का लक्ष्य है। सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर ‘मॉडल’ और ‘डिजिटल’ स्कूल बनाया जाएगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ एमओयू करने की योजना है।
विदर्भ के युवाओं को एमपीएससी और बैंकिंग परीक्षाओं में मदद के लिए पुस्तकालयों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। महिला बचत समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए 17 करोड़ रुपये की लागत से ‘जिजाऊ स्मृति शोधन संस्था’ बनाई जाएगी। दिव्यांगों के लिए कॉक्लियर इंप्लांट और स्वरोजगार हेतु 60,000 रुपये तक की सहायता का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में खुलेंगे भूमि अभिलेख के 49 नए कार्यालय, विभाग के 994 नए पदों पर होगी भर्ती
महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स
- मछली बाजार : 21 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक फिश मार्केट का निर्माण।
- डॉग शेल्टर : भांडेवाड़ी में 10 करोड़ से चिकित्सा केंद्र और निवारा।
- ऑरेंज सिटी स्ट्रीट : इस प्रोजेक्ट के भूखंडों की बिक्री से निगम को 2,000 से 2,500 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है।
अनुदान के भरोसे बजट
उल्लेखनीय है कि मनपा आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5,438.61 करोड़ का बजट पेश किया था जिसमें नगर रचना के बाद सम्पत्ति कर विभाग, जलप्रदाय विभाग आदि से बड़ी आय होने का अनुमान लगाया था किंतु अनुमान के अनुसार आय का लक्ष्य काफी पीछे छूट गया है।
इसके बावजूद राज्य सरकार से मिलने वाली 1,651 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद और कर्ज के भरोसे प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 5,840 करोड़ से अधिक का बजट पेश किया है। बताया जाता है कि इस वित्तीय वर्ष में विशेष रूप से नाग नदी और पोहरा नदी प्रकल्प को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
Nagpur nmc budget 2026 27 vipin itankar green bonds top 3 cities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gwalior News: पिकनिक मनाने गए थे दोस्त, तिघरा डैम में डूबे दो मेडिकल कॉलेज के छात्र; 18 घंटे बाद मिला दूसरा शव
Jun 14, 2026 | 07:01 PMNeeraj Chopra Injury Update: कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह पक्की नहीं, खेलने के लिए पार करना होगा यह बड़ा रोड़ा
Jun 14, 2026 | 06:59 PM‘रंगा-बिल्ला’ केस के डर से घर में कैद हो गए थे Bobby Deol, पिता धर्मेंद्र ने लगा दी थी सख्त पाबंदियां
Jun 14, 2026 | 06:59 PMमहाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 लोगों की मौत
Jun 14, 2026 | 06:55 PMलेफ्ट फ्रंट को हटा अपनी सरकार बनाना चाह रही है कांग्रेसः निरुपम ने कहा INDI गठबंधन के भीतर चल रहा है मतभेद
Jun 14, 2026 | 06:44 PMIND-W vs PAK-W: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
Jun 14, 2026 | 06:41 PMFIFA World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने तुर्की को 2-0 से रौंदा, 20 साल के युवा खिलाड़ी ने गोल दागकर रचा इतिहास
Jun 14, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM
कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
Jun 14, 2026 | 12:22 PM
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM














