-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Sa Kolkata Test Loss Robin Utthappa Supports Gautam Gambhir
यार वो थोड़ा अंदर जाके खेल रहा…गौतम गंभीर के बचाव में उतरे उनके पुराने दोस्त, हेटर्स को दी नसीहत
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट के कोलकाता मैच में 124 रन का लक्ष्य भी न हासिल कर सकी टीम इंडिया। हार के बाद गौतम गंभीर की आलोचना हुई, लेकिन अब उनके पुराने साथी उनके समर्थन में सामने आए हैं।

गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा (फोटो- सोशल मीडिया)
Robin Uthappa on Gautam Gambhir: साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम और खासकर हेड कोच गौतम गंभीर आलोचना के घेरे में हैं। पहले टेस्ट में शर्मनाक प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया को 30 रनों से हार झेलनी पड़ी थी और इसके बाद कोचिंग यूनिट की रणनीतियों पर लगातार सवाल उठने लगे। बल्लेबाजों से लेकर टीम संयोजन तक, हर फैसले की समीक्षा अब चर्चा में है।
गंभीर के पुराने साथी ने किया समर्थन
गौतम गंभीर की कोचिंग पर उठ रहे सवालों के बीच उनके पुराने साथी और केकेआर के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा खुलकर उनके समर्थन में उतर आए हैं। गंभीर के कार्यकाल में टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की पकड़ कमजोर हुई है, जिसके कारण आलोचना और भी तेज हो गई है। इस दौरान उथप्पा ने सोशल मीडिया और अपने यूट्यूब चैनल पर गंभीर के खिलाफ हो रही आलोचनाओं को अनुचित बताया।
कोच थोड़ा अंदर जाके खेल रहा है- रॉबिन उथप्पा
रॉबिन उथप्पा ने गौतम गंभीर का बचाव करते हुए कहा है कि मैंने कल एक टिप्पणी देखी जिसमें कहा गया था कि मैं जीजी का बचाव कर रहा हूं। यार, कोच थोड़ा जाकर खेल रहा है अंदर। हम नतीजों को देख रहे हैं और कोच को दोषी ठहरा रहे हैं, लेकिन आपको समग्र परिदृश्य को देखना होगा। यदि बात करें उथप्पा की तो वो खुद लंबे समय तक केकेआर टीम का हिस्सा रहे हैं और गंभीर की कप्तानी में उन्होंने फ्रेंचाइज़ी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दोनों की आपसी समझ और एक-दूसरे पर भरोसा इसी बयान में साफ झलकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
BCCI का बड़ा ऐलान: दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया A, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
24 रनों का मामूली लक्ष्य भी नहीं बचा पाया भारत
पहले टेस्ट में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। 124 रनों का छोटा लक्ष्य भी टीम हासिल नहीं कर सकी और दूसरी पारी में केवल संघर्ष करने जैसा खेल दिखाई दिया। बल्लेबाजों की कमजोर तकनीक और गलत शॉट चयन टीम की हार का मुख्य कारण बने।
पहली पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए, जिन्होंने 39 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने धीरज से खेलते हुए 92 गेंदों पर 31 रन बनाए, लेकिन यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। कोई भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाया, जो टीम की बल्लेबाजी की नाकामी का बड़ा सबूत है।
ये भी पढ़ें: गुवाहाटी की ‘लाल’ पिच पर भारत की रणनीति! कौन अंदर, कौन बाहर? जानें प्लेइंग-11 का समीकरण?
टीम इंडिया के सामने अब बड़ी चुनौती
पहले मैच के बाद बढ़ी आलोचना टीम मैनेजमेंट पर दबाव बढ़ा रही है। गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल दोनों की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं। अब नजरें आगामी मुकाबले पर होंगी, जहां भारत को मजबूत वापसी करनी होगी। टीम को संयोजन, मानसिकता और बल्लेबाजी इन तीनों क्षेत्रों में सुधार दिखाना जरूरी होगा, वरना सीरीज में हालात और मुश्किल हो सकते हैं।
Ind vs sa kolkata test loss robin utthappa supports gautam gambhir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Shani Mahadasha: क्या होती है शनि की महादशा? जानिए 19 साल तक चलने वाली इस दशा के प्रभाव और उपाय
Jul 11, 2026 | 01:27 PMगड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर
Jul 11, 2026 | 01:26 PMभोपाल: दतिया में चल रहे बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट, प्रदेश भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई
Jul 11, 2026 | 01:21 PMमुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 01:20 PMदेवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
Jul 11, 2026 | 01:19 PMममता बनर्जी को लगेगा बड़ा झटका! पाला बदलने की तैयारी में यह दिग्गज नेता, ऋतब्रत के खेमे से मिला ये बड़ा ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:18 PMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन, वर्धा से शहजाद भट्टी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:12 PMवीडियो गैलरी

मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM














