IND vs SA: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से कगिसो रबाडा क्यों हुए बाहर? बड़ी वजह आई सामने
Kagiso Rabada out for 1st Test: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट के कारण पहले मैच से बाहर हो गए हैं। रबाडा पसलियों में चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Kagiso Rabada misses out due to a rib injury: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को शामिल नहीं किया गया है।
रबाडा पसलियों में चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हैं। उनके स्थान पर कॉर्बिन बॉश को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। कगिसो रबाडा साउथ अफ्रीका की ओर से 73 टेस्ट मुकाबलों में 22.03 की औसत के साथ 340 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें अगर रबाडा को मौका दिया जाता है और वह 10 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो टेस्ट फॉर्मेट में 350 विकेट पूरे कर लेंगे।
रबाडा को लेकर कप्तान ने क्या कहा?
सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए साउथ अफ्रीकी कप्तान कगिसो रबाडा ने कहा, “लड़के अभी पाकिस्तान से लौटे हैं। मैं ए टीम के साथ था। तैयारी के लिहाज से, हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। हर दिन आपको स्टैंड में 50 से 60 हजार दर्शकों के सामने खेलने का मौका नहीं मिलता। इसलिए, मैं इस चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
साउथ अफ्रीका में लाठी लेकर विदेशियों को ढूंढ रही भीड़, 25 हजार ने छोड़ा देश, क्या है 30 जून का ‘डेथ वारंट’?
यह भी पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वरुण चक्रवर्ती को मिली नई जिम्मेदारी, तमिलनाडु ने नियुक्त किया कप्तान
उन्होंने कहा, “मैं हर चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। इस समय (विश्व टेस्ट चैंपियन बनने के बाद) सब कुछ ठीक चल रहा है। उम्मीद है कि कुछ खास नहीं बदलेगा। प्रदर्शन के लिहाज से, हमें और भी ज्यादा गर्व के साथ काम करना होगा। लेकिन हम जो कर रहे हैं, उसे जारी रखना होगा। पिच थोड़ी सूखी है। इस पर ज्यादा घास नहीं है। यह एक आम भारतीय विकेट है। पहली पारी में रन बनाना ही अहम है।”
ऋभष पंत की भी हुई है वापसी
भारतीय टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जिन्होंने पैर में चोट के चलते इंग्लैंड दौरा बीच में ही छोड़ दिया था। इसके बाद पंत वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू टेस्ट सीरीज में भी नजर नहीं आए थे। पंत के साथ इस भारत की प्लेइंग इलेवन में ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है। (आईएएनएस इनपुट के साथ)
