साउथ अफ्रीका खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत की वापसी, शमी फिर हुए नजरअंदाज

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है, जबकि ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी हुई। वहीं, मोहम्मद शमी को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली।
न्यूलीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान,
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो-@BCCI)
Updated on

IND vs SA: इस महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के इस स्क्वॉड में स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई है। पंत ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, लेकिन वो चौथे टेस्ट में चोटिल हो गए थे। जिस कारण पंत को इस सीरीज के बाहर होना पड़ा था।

वहीं, घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिल पाया है। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इसके बाद 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप।

शुभमन कप्तान तो पंत होंगे उपकप्तान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में एक बार फिर से शुभमन गिल टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज में भारत के कप्तानी की थी। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी गिल ही कप्तान थे। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वो अपनी तीसरी सीरीज में कप्तानी करेंगे। दूसरी तरफ वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले पंत ने इंग्लैंड सीरीज के दौरान भी उपकप्तानी की थी।

आकाशदीप को मिला मौका

टीम इंडिया में इस बार तेज गेंदबाज़ आकाशदीप को भी शामिल किया गया है। अनुभवी बॉलर बुमराह और सिराज नई गेंद का जिम्मा संभालेंगे, जबकि जडेजा और अक्षर पटेल ऑलराउंडर के तौर पर टीम को संतुलन देंगे।

मोहम्मद शमी को फिर नहीं मिला मौका

घरेलू क्रिकेट में बीते दिनों बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी फिर से टीम इंडिया में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। टीम मैनेजमेंट ने आकाश दीप और मोहम्मद सिराज पर भरोसा जताया है। हाल में ही मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में लंबे स्पेल फैंकने के साथ ही विकेट लिए थे। इस साल रणजी सीजन के पहले ही दो मुकाबलों में उन्होंने 15 विकेट अपने नाम किए थे। उनके इस प्रदर्शन के बाद संभावना जताई जा रही थी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में उनको मौका दिया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इंडिया ए वनडे टीम का भी हुआ ऐलान

टेस्ट सीरीज के अलावा बीसीसीआई के द्वारा भारत ए वनडे टीम का भी ऐलान किया गया। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि जारी किए स्क्वॉड में इन दोनों खिलाड़ियों का नाम नहीं है। इंडिया ए की टीम इस प्रकार है।

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और खलील अहमद।

Navbharat Live
navbharatlive.com